दुनिया

अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की ओर से दाइश की गोपनीय सहायता की जा रही है : रूस

रूस का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की ओर से दाइश की गोपनीय सहायता की जा रही है।

अफ़ग़ानिस्तान के बारे में रूस के विशेष दूत ने कहा कि इस बात के पुष्ट प्रमाण पाए जाते हैं कि अमरीका, अफ़ग़ानिस्तान में गोपनीय ढंग से आतंकी गुट दाइश की आर्थिक सहायता कर रहा है।

ज़ामीर काबलूफ ने शुक्रवार को बताया कि अमरीकी अधिकारी अफ़ग़ानिस्तान के विपक्षी गुटों के साथ गोपनीय संपर्क के अतिरिक्त आतंकी गुट दाइश की वत्तीय सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमरीकियों का यह काम अफ़ग़निस्तान की जनता के हित के लिए नहीं बल्कि उनके निजी स्वार्थों के लिए किया जा रहा है।

रूस के विशेष दूत का कहना था कि इस क्षेत्र में अशांति बनाए रखने के लिए अमरीकी कोई भी काम कर सकते हैं। अफ़ग़ानिस्तान के मामले के जानकार बताते हैं कि इस देश अमरीकी सैनिकों की वापसी से दो सप्ताह पूर्व ही अफ़ग़ानिस्तान की सरकार गिर गई और तालेबान ने बहुत ही आसानी से इस देश पर अपना नियंत्रण बना लिया।

पिछले बीस वर्षों के दौरान अफ़ग़ानिस्तान युद्ध में लगभग दो ट्रिलियन डाॅलर ख़र्च किया गया जिसका कोई भी परिणाम नहीं निकला। इसके अतिरिक्त अमरीकी सैनिकों के क्रियाकलापों से अफ़ग़ानिस्तान की जनता ने जो परेशानिया सहन कीं उनका उल्लेख करना असंभव है। इतना अधिक पैसा ख़र्च करने के बावजूद आज अफ़ग़ानिस्तान के लोग विषम परिस्थतियों में जीवन गुज़ार रहे हैं। आज वे खाने के लिए दाने-दाने के मोहताज हैं।