उत्तर प्रदेश राज्य

अगर आपकी गाय को लंपी वायरस है तो तुरंत करें फ़ोन, आगरा में बनाया गया कंट्रोल रूम : राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट

Rahul Agarwal
============
·
अगर आपकी गाय को लंपी वायरस है तो तुरंत करें फोन,आगरा में बनाया गया कंट्रोल रूम
आगरा। आगरा जनपद में लंपी स्किन डिसीज (एलएसडी) वायरस पैर पसार चुका है। इससे बचाव के लिए पशुपालन विभाग लगातार टीकारण कर रहा है। बावजूद इसके अगर आपके पशु को कोई दिक्कत है, तो पशुपालन विभाग के कंट्रोल रूम पर फोन कर अवगत करा सकते हैं।
आपको तत्काल सहायता मिलेगी।

निदेशक प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग के आदेश पर विकास भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका प्रभारी उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी सदर सुरेशचंद वर्मा को बनाया गया है। कंट्रोल रूम पर तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। काेमलराम की ड्यूटी रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक मो.9897156480, सुरेश कुमार वर्मा सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक मो. 9412342456 और बलवीर सिंह की ड्यूटी दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक मो. 8881838476 पर कॉल कर सकते हैं।

एक लाख से अधिक गायों को लगाया जा चुका है टीका
लंपी वायरस से बचाए जाने के लिए करीब एक लाख से अधिक गोवंश में टीकारण किया जा चुका है। लंपी वायरस राजस्थान की सीमा से लगे फतेहपुरसीकरी, अछनेरा, खेरागढ़ आदि क्षेत्रों से होते हुए जनपद भर में फैला है। जिसकी रोकथाम के लिए 32 टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ ही राजस्थान सीमावर्ती से जनपद के दस किमी अंदर सबसे पहले टीकाकरण का कार्य प्रारंभ कराया गया था। बावजूद इसके लंपी वायरस जनपद भर में पैर पसार चुका है।

अभी तक नहीं हुई है कोई मौत
मथुरा में कई गायों की मौत हो चुकी है। गनीमत ये है कि आगरा में ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है। प्रभारी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी विजयवीर चंद्रयाल ने बताया कि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि पीड़ित गायों ने चारा खाना नहीं छोड़ा है। जिससे अधिक कमजोरी नहीं आ सकी है। उन्होंने बताया कि जिनमें लंपी वायरस के लक्षण पाए जा रहे हैं वे स्वस्थ भी हो रहे हैं।

इस समय इस नंबर पर करें कॉल
सीवीओ 7900617944

कंट्रोल रूप प्रभारी 9411405562
सुबह 6 बजे से दोपहर दो बजे तक
9412342456
दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक
8881838476
रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक
9897156480

लंपी वायरस को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिस पर तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही मेरे नंबर पर भी फोन कर जानकारी दी जा सकती है।
विजयवीर चंद्रयाल
प्रभारी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी