देश

अगले 30-40 वर्षों तक देश में भारतीय जनता पार्टी का युग रहेगा : अमित शाह

भारत के केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि अगले 30-40 वर्षों तक देश में भारतीय जनता पार्टी का युग रहेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व में ही भारत, विश्वगुरू बनेगा।

भाषा के अनुसार हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान अमित शाह ने वंशवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को देश से समाप्त करने का आह्वान किया।

उन्होंने हालिया दिनों के दौरान विधासभा तथा विभिन्न उपचुनावों में भाजपा को मिली जीता का उल्लेख किया। अमित शाह का कहना था कि इन चुनावों में पार्टी को मिलने वाली जीत, भारतीय जनता पार्टी की, विकास तथा बेहतर प्रदर्शन की नीति पर जनता की मुहर है।

उन्होंने साथ ही यह भी दावा किया कि भाजपा भविष्य में उन सभी राज्यों में सत्ता में आएगी जहां पर अभी पार्टी की स्थति कमज़ोर है।

हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान पारित प्रस्ताव में भारत की सशस्त्र सेनाओं में भर्ती की अग्निपथ योजना और कई अन्य क़दमों की जमकर सराहना की गई। उल्लेखनीय है कि भारत के कई क्षेत्रों में केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना का कड़ा विरोध किया गया था।