दुनिया

अफ़ग़ानिस्तान के सभी राजनैतिक दलों के साथ हम संपर्क में हैं, अफ़ग़ानिस्तान के लिए हमसे जो हो सकेगा हम करेंगे : पुतीन

पुतीन ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के सभी राजनैतिक दलों के साथ हम संपर्क में हैं।

रूसी राष्ट्रपति पुतीन का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान की स्थति को सामान्य बनाने के लिए हमसे जो कुछ हो सकेगा हम करेंगे।

मंगलवार की रात को ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमाम अली रहमान के साथ भेंट में विलादिमीर पुतीन ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के सारे ही राजनैतिक दल हमारे संपर्क में हैं।

उनका कहना था कि हम यह मानते हैं कि अफ़ग़ानिस्तान की नई सरकार के इस देश के सारे ही राजनैतिक दलों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसीलिए हमने वहां के सारे ही राजनैतिक गुटों के साथ संपर्क बनाया है।

पुतीन से पहले रूस के रक्षामंत्री सरगेई शुइगो ने अफ़ग़ानिस्तान के बारे में बोलते हुए कहा था कि वहां पर आतंकी गुटों की सक्रियता के कारण केन्द्रीय एशिया के देशों के लिए सुरक्षा के ख़तरे बढ़ते जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि अफ़ग़ानिस्तान में हालिया कुछ महीनों के दौरान आतंकवादी एवं हिंसक कार्यवाहियों में तेज़ी आई है। इस दौरान वहां पर कई विस्फोट हुए हैं। अफ़ग़ानिस्तान में होने वाली इस प्रकार की कार्यवाहियों के कारण उसके पड़ोसी देशों में सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा हुई हैं।