दुनिया

अफ़ग़ानिस्तान : बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, 100 लोगों की मौत और घायल, 41 लोग लापता!

अफ़ग़ानिस्तान दुनिया के उन देशों में से एक है कि जिसकी मूसीबतें ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक समस्या समाप्त होने से पहले ही दूसरी तैयार खड़ी रहती है। आजकल अफ़ग़ानिस्तान में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अफगानिस्तान में भारी बाढ़ से तबाही मची हुई है। इस देश में पिछले 72 घंटे में बाढ़ से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है जबकि 74 लोग घायल हो गए हैं और 41 लोग लापता हैं। तालेबान के नेतृत्व वाले प्राकृतिक आपदा प्रबंधन राज्य मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्लाह रहीमी ने बताया कि बाढ़ के कारण 250 मवेशियों की भी मौत हो गई है। रहीमी ने बताया कि भारी बाढ़ के कारण 600 घर और सैकड़ों एकड़ जमीन क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि देश में बाढ़ की शुरुआत तीन दिन पहले हुई थी और अब तक इससे क़रीब 31 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 74 लोग घायल हैं। 604 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।


इस बीच वहीं, तालेबान के नेतृत्व वाले प्राकृतिक आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख फैज़ुल्लाह जलाल ने कहा है कि अब तक 30 से अधिक शव को बरामद किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं बाढ़ से प्रभावित लोगों ने तालेबान और मानवीय संगठनों से उन्हें आश्रय और अन्य बुनियादी ज़रूरतें प्रदान करने का आग्रह किया। तालेबान के नेतृत्व वाले प्रांतीय गवर्नर बख़्तियार माज़ ने कहा है कि वे बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए भोजन और आश्रय सहायता पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन मंत्रालय, लोक कार्य मंत्रालय और आंतरिक मंत्रालय की हमारी टीमें रास्ते में हैं। हम सभी समस्याओं का समाधान करेंगे