दुनिया

अफ़ग़ान संकट की ज़िम्मेदारी अमरीका पर है तालेबान पर नहीं : अब्दुल क़ह्हार बल्ख़ी

तालेबान का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान के वर्तमान संकट के लिए हमें ज़िम्मेदार ठहराना सही नहीं है।

तालेबान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि अफ़ग़ानिस्तान में उनकी सत्ता के बाद आर्थिक प्रतिबंधों ने इस देश की स्थति को ख़राब किया है।

अब्दुल क़ह्हार बल्ख़ी ने अमरीकी प्रतिबंधों को ग़ैर क़ानूनी बताया। उन्होंने कहा कि तालेबान के सत्ता संभालने से पहले अफ़ग़ानिस्तान की स्थति बहुत अच्छी नहीं थी किंतु उसके बाद अमरीकी प्रतिबंधों ने उसे बहुत ख़राब बना दिया।

तालेबान के प्रवक्ता ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के हालात को यहां के लोगों ने नहीं बल्कि अमरीकी क्रियाकलापों ने ख़राब किया है। तालेबान के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान की बैंको को “स्वीफ्ट” से अलग कर दिया गया है जिसके कारण हम कोई भी अन्तर्राष्ट्रीय बैंंकिंग समझौता नहीं कर पा रहे हैं।

अफ़ग़ानिस्तान इस समय बहुत बुरे आर्थिक संकट से गुज़र रहा है। वहां पर मंहगाई और बेरोज़गारी लगातार बढ़ रही है। इन देश में निर्धन रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। संयुक्त राष्ट्रसंघ के अनुसार इस समय अफ़ग़ानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता की बहुत ज़रूरत है। एक सर्वेक्षण के अनुसार वर्तमान समय में अफ़ग़ानिस्तान में निर्धन लोगों की जनसंख्या 90 प्रतिशत से भी अधिक हो चुकी है।