अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म इस साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि यह फिल्म वर्ष 2001 में आई सनी देओल और अमीषा पटेल की ही ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है। मेकर्स ‘गदर 2’ की रिलीज से पहले एक बार फिर थिएटर्स में ‘गदर’ को रिलीज करने जा रहे हैं। इसके लिए 9 जून 2023 की तारीख चुनी गई है। ऐसे में सवाल यह है कि मेकर्स ने ‘गदर’ को फिर से रिलीज करने के लिए इसी तारीख को क्यों चुना है?
On June 9th, Remastered #GadarEkPremKatha will be released in theatres, and I am eager to see it. Fantastic opportunity to experience the public excitement once more after 22 years 💥🇮🇳
Tara Singh aur Sakina ki amar Prem kahani.#Gadar #Gadar2 #iamsunnydeol #iutkarsharma pic.twitter.com/cmgWdhvtE9
— Naveen Raj Umapathy (@Naveen_Raj_7) June 7, 2023
एक्ट्रेस का है जन्मदिन
‘गदर’ के पहले पार्ट की रि-रिलीज के लिए 9 जून की तारीख को चुने जाने के पीछे बहुत खास वजह है। इस दिन सकीना यानि अमीषा पटेल का जन्मदिन है। इसलिए मेकर्स ने उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस को यह तोहफा देने का फैसला किया है। बता दें कि पहले पार्ट में अमीषा ने सकीना के रोल में दर्शकों का खूब दिल जीता। दूसरे पार्ट में भी वह नजर आएंगी।
22 साल बाद आ रहा दूसरा पार्ट
अनिल शर्मा द्वारा निर्देशत ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में सनी देओल तारा सिंह के रूप में नजर आए। फिल्म की कहानी तारा सिंह के ईर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा अमरीशपुरी भी अहम रोल में नजर आए थे। ‘गदर’ के 22 साल बाद अब ‘गदर 2’ आ रही है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज है।
किए गए हैं खास बदलाव
बता दें कि फिल्म ‘गदर’ का मुंबई, दिल्ली और जयपुर में 9 जून को प्रीमियर होगा। 22 साल पुरानी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले मेकर्स ने फिल्म में कुछ खास बदलाव भी किए हैं। फिल्म के तकनीकी पक्ष पर काफी ध्यान दिया गया है। फिल्म के विजुअल्स पर काफी काम किया गया है।
Tara Singh aur Sakina ki amar prem kahaani phirse dilon pe raaj karegi! ❤️ #uddjaakalekawan #Gadar returns to the big screens on 9th June for a limited time in 4k and Dolby Atmos. 🎞️✨#Gadar2 @Gadar_Official #Gadartrailer#GadarEkPremKatha pic.twitter.com/aYWE5OMPdC
— Abhishek jadam (SavLa) (@Abhishekjadam1) June 2, 2023
Box office se lekar logon ke dilon tak, iss prem katha ne raaj kiya hai! ✨
Dekhiye iss prem katha ko phir se bade parde par!#GadarEkPremKatha returns to the big screens on 9th June for a limited time in 4K and Dolby Atmos. 🎞️✨#Gadar 2 day to go !#Gadar2 11 Aug 2023 pic.twitter.com/fHOZdIat9F— Abhishek jadam (SavLa) (@Abhishekjadam1) June 7, 2023