उत्तर प्रदेश राज्य

अयोध्या : #राहुल गांधी द्वारा देश में निकाली जा रही #भारत_जोड़ो_यात्रा को राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी का भी समर्थन मिला!वीडियो!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को राम जन्मभूमि के पुजारी का भी समर्थन मिला है। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने सोमवार को राहुल को पत्र भेजकर भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पत्र में उन्होंने लिखा है कि आपकी जो यह देश जोड़ने की यात्रा है वह पूर्ण हो। जो लक्ष्य लेकर आप चल रहे हैं उसमें आपको सफलता मिले। देश के हित में जो भी कार्य कर रहे हैं वह वास्तव में सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय है। हमारी मंगल कामना है कि आपकी यात्रा सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।


UP Congress
@INCUttarPradesh

असत्य के अंधकार से सत्य के प्रकाश की ओर जाने वाले पथ के पथिक श्री राहुल गांधी जी के प्रति प्रभु श्री राम जन्मभूमि, अयोध्या जी के मुख्य पुजारी पूज्य संत आचार्य श्री सत्येंद्र दास जी महाराज का शुभाशीष❤️❤️

बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके स्थित हनुमान मंदिर से चलेगी और दोपहर में के गाजियाबाद में दाखिल होगी। कांग्रेस महासचिव ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे और यहीं पर यात्रा का समापन होगा।

वहीं यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश से पहले सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा में निमंत्रण के लिए धन्यवाद किया और भारत जोड़ो की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस यात्रा में शामिल होने के लिए लिखी गई चिट्ठी के लिए राहुल को धन्यवाद भी दिया है।