देश

अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ जो बर्ताव किया गया वो अस्वीकार्य है और ये नया पतन है : डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान पड़ोसी मुल्क के खिलाड़ियों के सामने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए जाने वाला एक वीडियो शेयर किया है.

उन्होंने इसके साथ भारतीय फ़ैन्स से नाराज़गी भी ज़ाहिर की है.

वीडियो में पाकिस्तानी बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान आउट होने के बाद पवेलियन लौटते हुए दिख रहे हैं. साथ ही पीछे से कुछ लोग ‘जय श्री राम’ के नारे बार-बार लगाते सुने जा सकते हैं.

उदयनिधि स्टालिन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस वीडियो के साथ लिखा है, “भारत अपनी खेल भावना और मेहमाननवाज़ी के लिए जाना जाता है. हालांकि, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ जो बर्ताव किया गया वो अस्वीकार्य है और ये नया पतन है. खेल को देशों को एक करने वाली शक्ति बनना चाहिए और सच्चे भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए. इसे नफ़रत फैलाने वाले हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना निंदनीय है.”

शनिवार को भारत ने पाकिस्तान को विश्व कप के मुकाबले में सात विकेट से हराया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ़ 191 रन ही बना सकी. जवाब में भारत ने 31वें ओवर में तीन विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया.

Kanishka Roshan
@KrosaniTy
Dear Ahmedabad,

You are pathetic. You are the kind of people who should only watch cricket on televisions. What you people shouted and chanted at Pakistan players yesterday was horrible. Something no other country would ever do. Unlike Hyderabad, where people knew how to sit in a stadium and watch a cricket match, it is sad that you people weren’t taught the most basic of things. Mannerism.

Here are some of the awful scenes at the stadium yesterday:

* Loud booing at Babar when he was speaking at the toss, making it hard for everyone to hear.
* Hindu religious chants at Babar while he was walking back to the dressing room.
* “We are your father” in Hindi chants.
* “Pakistan on our di***” in Hindi chants.

There are even worse chants I heard in videos that I cannot even type here. It is sad that Pakistan players had to go through this in a World Cup match where every game counts. But then again, horrible, horrible people, I must say.

About a month back, India did not want to visit Pakistan for security reasons for the Asia Cup, which eventually led the entire tournament into chaos. One would expect decency at least from the crowd since Pakistan set aside their ego and came to India anyway for the WC and did not retaliate like kids.

In the end, I guess nothing matters because in a decades time, we might as well change the tournament’s name to BCCI Cricket World Cup since India is literally controlling this sport in every sense.