देश

आंध प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी भाजपा में शामिल हुए

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के पूर्व नेता एवं अविभाजित आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।.

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में रेड्डी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।.

Wasim Akram Tyagi
@WasimAkramTyagi
आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी आज भाजपा में शामिल हो गए। YSR के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन के बाद उनके बेटे जगन रेड्डी को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन
@INCIndia
आलाकमान ने जनभावनाओं के दरकिनार करके किरण कुमार रेड्डी को सीएम बनाया।

ANI_HindiNews
@AHindinews
दिल्ली: भाजपा में शामिल होने के बाद किरण कुमार रेड्डी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की।