उत्तर प्रदेश राज्य

आगरा : थाना ताजगंज पुलिस टीम ने जुआ पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 11 लोगों को किया गिरफ़्तार : राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट

Rahul Agarwal
==================
थाना ताजगंज पुलिस टीम द्वारा, जुआ पर बड़ी कार्यवाही करते हुए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 11 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे व मालफड़ से रू0 18,660/- व 52 ताश पत्ते बरामद……

आगरा: जनपद में चोरी, लूट, जुआ-सट्टा आदि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आगरा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में, क्षेत्राधिकारी सदर के सफल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी ताजगंज को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इसी क्रम में दिनांक 15.11.2022 को थाना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त व चैकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि लोहागढ़ गाँव में कन्हैया के कबाडे के गोदाम मे बने कमरे में कुछ लोग ताश के पत्तो से हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं, यदि जल्दी की जाये तो पकड़े जा सकते है।
उपरोक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम बताये स्थान पर पहुंची एवं एक बारगी दबिश देते हुए कुल 11 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण के कब्जे व मालफड़ से कुल रू018,660/- व 52 ताश पत्ते बरामद हुए। इस सम्बन्ध में थाना ताजगंज पर मु0अ0सं0 911/22 धारा 3/4 जुआ अधि0 पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगण का विवरण:-
01. कन्हैया पुत्र रामअवतार निवासी अमीतानगर कालोनी गोवर चौकी थाना ताजगंज आगरा।
02. महावीर पुत्र उदय सिंह निवासी ग्राम विझामई थाना डौकी आगरा।
03. बलराम पुत्र सीताराम निवासी पातीराम बगीची थाना ताजगंज आगरा ।
04. धर्मेन्द्र पुत्र पप्पू निवासी बलदेव नगर गोबर चौकी थाना ताजगंज आगरा ।
05. बंटी पुत्र भागीरथ निवासी राजबीर नगर गोबर चौकी थाना ताजगंज आगरा ।
06. सोमवीर पुत्र रोहन निवासी ग्राम विझामई थाना डौकी आगरा ।
07. रामगोपाल पुत्र पुत्तुलाल निवासी बसई खुर्द थाना ताजगंज आगरा ।
08. भूरा उर्फ भूपेन्द्र पुत्र नेखराम निवासी ग्राम धांधूपुऱा थाना ताजगंज आगरा ।
09. विष्णु पुत्र पूरन सिंह निवासी तोरा थाना ताजगंज आगरा ।
10. राज पुत्र रामदास निवासी अमीता नगर कालोनी गोवर चौकी थाना ताजगंज आगरा ।
11. नीतेश पुत्र रामदास निवासी अमीतानगर कालोनी गोबर चौकी थाना ताजगंज आगरा ।
बरामदगी का विवरण:-
01. कुल रू0 18,660/- कब्जा व मालफड़ से।
02. 52 ताश पत्ते
आपराधिक इतिहास:-
01. मु0अ0सं0 911/22 धारा 3/4 जुआ अधि0 थाना ताजगंज जनपद आगरा।
गिरफ्तार करने वाली टीम:-
01. प्रभारी निरीक्षक श्री बहादुर सिंह थाना ताजगंज जनपद आगरा।
02. उ0नि0 संजय कुमार थाना ताजगंज जनपद आगरा।
03. उ0नि0 कृष्ण कुमार थाना ताजगंज जनपद आगरा।
04. का0 दीपक कुमार थाना ताजगंज जनपद आगरा।
05. का0 अजय सैनी थाना ताजगंज जनपद आगरा।
06. का0 रजनीश बैसोया थाना ताजगंज जनपद आगरा।