उत्तर प्रदेश राज्य

आगरा : दिनदहाड़े किशोरी का किया गया अपहरण, किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया!

आगरा (उप्र), एक नवंबर (भाषा) आगरा में दिनदहाड़े एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। हालांकि किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है जबकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।.

पुलिस में की गयी शिकायत के अनुसार यह कथित वारदात ताजगंज क्षेत्र के कौलक्खा की 27 अक्टूबर दोपहर की है। कौलक्खा में रहने वाले एक मजदूर की 17 साल की किशोरी को पड़ोस के ही रहने वाले अरुण और उसके साथ उठा ले गये।.