धर्म

आज दुनिया की सभी महिलाओं के लिए आदर्श महान महिला हज़रत ज़ैनब का शुभ जन्म दिवस है : विशेष

कर्बला के शहीदों के अमर संदेश को फैलाने वाली महान महिला पैग़म्बरे इस्लाम (स) की प्राणप्रीय नवासी हज़रत ज़ैनब के शुभ जन्म दिवस के मौक़े पर ईरान, इराक़, सीरिया सहित दुनिया का हर वह कोना जश्न में डूबा हुआ है कि जहां अहलेबैत के चाहने वाले मौजूद हैं।

इमाम अली की सुपुत्री और इमाम हुसैन की बहन हज़रत ज़ैनब के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर दमिश्क़ में उनके रौज़े पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर हज़रत ज़ैनब के जीवन और उनके द्वारा किये गए कामों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने अपने भाषणों में हज़रत ज़ैनब को महिलाओं के लिए आदर्श बताया। कवियों ने भी इस शुभ अवसर पर उनके बारे में अपने कलाम पेश किये। हज़रत ज़ैनब के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर ईरान में भी सभाओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ईरान में हज़रत ज़ैनब के शुभ जन्म दिवस को नर्स दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। पवित्र नगर मशहद, क़ुम समेत राजधानी तेहरान और लगभग हर बड़े-छोटे शहरों में जश्न का माहौल है। साथ ही नर्सों को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मानित किया जा रहा है।

हज़रत ज़ैनब पवित्रता में अपनी महान माता हज़रत फातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की भांति थीं जबकि बात करने व भाषण देने में अपने महान पिता हज़रत अली के समान थीं। हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा ने सहनशीलता व विन्रमता अपने बड़े भाई इमाम हसन और बहादुरी व धैर्य अपने भाई इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम से सीखा था। इसी कारण हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा का पावन अस्तित्व सद्गुणों का दर्पण एवं प्रतीक बन गया। हज़रत ज़ैनब सद्गुणों की स्वामी एक महान महिला थीं और वह मुसलमान एवं ग़ैर मुसलमानों महिलाओं के लिए एक सर्वोत्तम आदर्श हैं। हज़रत ज़ैनब ज्ञान में अपना उदाहरण स्वयं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *