देश

आदिपुरुष, महाऋषि मनोज शुक्ला ने कहा-हनुमान जी भगवान नहीं थे, उन्हें भगवान तो लोगों ने बनाया : कांग्रेस नेता ने कहा-ये भाजपाईयो की करतूत है!

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष रिलीज के बाद से ही विवादों में है। विवाद की वजह से फिल्म के डायलॉग, जिन्हें मनोज मुंतशिर ने लिखा है। लोगों मनोज और फिल्म दोनों की खूब आलोचना कर रहे हैं। इस बीच मनोज ने इस बार ऐसा कह दिया है कि उनकी परेशान और बढ़ गई है। दरअसल एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हनुमान जी भगवान नहीं थे, वो भक्त थे। उन्हें भगवान तो लोगों ने बनाया है।

मनोज मुंतशिर के इस बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ये कितना बड़ा जाहिल है। बता रहा है कि बजरंग बली भगवान नहीं है वो भक्त है लोगों ने उन्हें भगवान बना दिया है। मूर्खाधिराज मुंतशिर बजरंग बली रूद्र अवतार (शिव) के ग्याहरवें अवतार हैं।

साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते लिखा, भगवान राम को आदिपुरुष बता कर घटिया भाषा का प्रयोग करने वाले, भाजपाइयों की यह करतूत और उस चुप्पी यह बताती है कि वो राम भक्त नहीं नाथूराम भक्त हैं।

भगवान राम को आदिपुरुष बता कर घटिया भाषा का प्रयोग करने वाले,
भाजपाईयो की यह करतूत और उस चुप्पी यह बताती है कि वो राम भक्त नहीं नाथूराम भक्त है।

— Akhilesh P. Singh (@AkhileshPSingh) June 19, 2023