उत्तर प्रदेश राज्य

इससे युवती गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया

फतेहपुर जिले में शादी का झांसा देकर एक युवती का युवक ने शारीरिक शोषण किया। एक बच्चे को जन्म देने के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। महिला गोद में बच्चे को लेकर थाने शिकायत करने पहुंची। थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने में शनिवार को शिकायती पत्र दिया है।

उसमें बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी का प्रेम प्रसंग खागा कोतवाली क्षेत्र के मझटेनी गांव के रहने वाले एक युवक के साथ था। आरोपी युवक बेटी को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। इससे बेटी गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

गर्भवती होने पर शादी के लिए टरकाता रहा। चार दिसंबर को बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चा होने पर युवक को सूचना दी गई और शादी कर बेटी को घर लेकर जाने की बात कही। तभी युवती ने शादी करने और बच्चे को अपनाने से मना कर दिया।

शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष को थाने बुलाया गया है। शादी से इनकार करने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दुष्कर्म के विरोध में युवती को तमंचे की बट से पीटा
वहीं, जाफरगंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का विरोध करने पर युवती को तमंचे की बट से गांव के ही युवक ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। युवती ने मामले की थाने में शिकायत की है। पुलिस पुराने विवाद की रंजिश के चलते घटना होना मानकर जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि वह गुरुवार दोपहर खेत जा रही थी। तभी गांव के ही एक युवक ने खेत में उसे पकड़ लिया। उसके सिर पर तमंचा सटाकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर तमंचे की बट से सिर पर मार दी।
इससे वह लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर दूसरे खेत में काम कर रही मां मौके पर पहुंची। जान से मारने की धमकी देकर युवक भाग निकला। थानाध्यक्ष शैतान सिंह ने बताया पक्षों का पुराना विवाद है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • DEMO PIC