देश

ईरान आधिकारिक रूप से शंघाई सहयोग संगठन का सदस्य बन गया, भारत सहित कई देशों ने ईरान को बधाई दी

आज भारत की अध्यक्षता में शंघाई सहयोग संगठन की वर्चुअल बैठक हुई जिसमें इस बात की घोषणा की गयी कि ईरान आधिकारिक रूप से इस संगठन का सदस्य बन गया है। इस प्रकार शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों की संख्या अब नौ हो गयी है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उद्घाटन भाषण में ईरान का नाम शंघाई संगठन के स्थाई सदस्य देश के रूप में लिया और ईरान और राष्ट्रपति सैयद मोहम्मद इब्राहीम रईसी को मुबारकबाद दी।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने भी ईरान को बधाई दी है। इसी प्रकार शंघाई संगठन के दूसरे सदस्य देशों ने भी ईरान को बधाई दी है।

ज्ञात रहे कि भारत, चीन, रूस, क़ज़्ज़ाकिस्तान, ताजिकिस्तान, किरकिजिस्तान,उज्बेकिस्तान और पाकिस्तान शंघाई संगठन के आठ स्थाई सदस्य देश थे और अब ईरान के बाद इस संगठन के सदस्य देशों की संख्या नौ हो गयी है।