उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियो पर चोर बकरियां चोरी करके ले जा रहे थे। गांव से कुछ दूर चलने पर उनकी गाड़ी विद्युत पोल से टकरा गई। इससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों को आता देख चोर गाड़ी छोड़ कर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पुलिस पशु चोरों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
यूपी, जिला मैनपुरी, रहूपुरा गांव
बोलेरो और स्कार्पियो से चोर ने 18 बकरियां चुरा ली!
ग्रामीणों ने जब पीछा किया तो स्कार्पियो बिजली के खंभे से जा टकराई!
स्कॉर्पियो को ठीक से देखों, उस पर BJP का झंडा लगा है!
मतलब भाजपा वाले स्कॉर्पियो मे बकरियां चोरी करते है? pic.twitter.com/DS1xI6F1xu
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) June 9, 2023
गाड़ी छोड़कर चोर हो गए फरार
घटना बेवर थाना क्षेत्र के रहूपुरा गांव की है। यहां दे दिन पहले रात में पशु चोर एक स्कार्पियो से क्षेत्र से पशु चोरी कर रहे थे। देर रात कई बकरियां चोरी करने के बाद ले जा रहे पशु चोरों की स्कार्पियो गांव के पास ही एक विद्युत पोल से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी होने पर गांव के लोग पशु चोरों को पकड़ने के लिए भागे तो वह गाड़ी छोड़ कर भाग गए।
यूपी: BJP का झंडा लगाकर बकरी चोरी…मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के रहूपुरा गांव में स्कॉर्पियो सवार चोरों ने 18 बकरियां चुरा लीं। गांववालों ने पीछा किया तो अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से जा टकराई। आरोपी भाग गए। 9 बकरियां बरामद हुईं। स्कॉर्पियो पर BJP का झंडा लगाा है। pic.twitter.com/7xWxG4qZrx
— NationalJanmat (@NationalJanmat) June 9, 2023
स्कार्पियो में चुरा ले गए थे नौ बकरियां
गांव निवासी राजन सिंह ने बताया कि बुधवार की रात दो गाडिय़ों में गांव में पशु चोर आए थे। कस्बा से करीब 18 बकरियां चुराकर ले जा रहे थे। जगार होने पर दोनों गाडिय़ों में से एक गाड़ी स्कॉर्पियो भागते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पशु चोर वहां से भाग निकले। नौ बकरियां स्कार्पियो से मिल गईं।
गाड़ी पकड़ी गई बीजेपी का झंडा लगा था और गांव में बकरियां चोरी करके उसी गाड़ी में रखें जाने की कोशिश कर रहे थे पब्लिक जब डाउनलोड वाया तोपोल से गाड़ी लड़ गई और बकरियां बरामद ऐसा लगता है अर्बन भक्त लोग मुर्गी और बकरी चोरी करना चालू कर दिए 😁😁😁 pic.twitter.com/mJc92touQh
— भारत जिंदाबाद (@khan_rasid19386) June 9, 2023
पुलिस ने गाड़ी सीज कर दिया
वहीं नौ बकरियां पशु चोर ले गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेकर थाने ले जाकर सीज कर दिया। पुलिस पशु चोरों की तलाश कर रही है। घटना के संबंध में विपिन गुप्ता, अमित गुप्ता, राजेंद्र सिंह की ओर तहरीर दी गई है।
स्कार्पियो पर लगा था भाजपा का झंडा
ग्रामीण जब क्षतिग्रस्त स्कार्पियों के पास पहुंचे तो उसमें से चोरी की बकरियां मिलीं। वहीं गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा देख सभी के होश उड़ गए। कुछ लोगों ने जब गाड़ी के नंबर से सर्च किया तो गाड़ी का रजिस्ट्रेशन एक राष्ट्रीय पार्टी के नाम दर्शा रहा था। कुछ लोगों का कहना है कि कुछ लोग राजनीतिक पार्टियों का झंडा लगाकर वारदात अंजाम दे रहे हैं। पुलिस इन लोगों को गिरफ्तार कर और सख्त कार्रवाई करे।
तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
सीओ सुनील कुमार ने कहा कि गाड़ी को सीज कर दिया गया है। पुलिस पशु चोरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।