नई दिल्ली: राजस्थान में राजनैतिक उथल-पुथल है लेकिन जब सीएम अशोक गहलोत रात में दिल्ली पहुंचकर प्लेन से बाहर आए तो उन्होंने हालात को ‘ऑल इज वेल’ जैसा जताने की कोशिश की। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व की सराहना की और उम्मीद जताई कि ‘घर की बातों’ को सुलझा लिया जाएगा। राज्य में संकट पैदा होने के बाद गहलोत पहली बार दिल्ली आए हैं। माना जा रहा है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर मौजूदा गतिरोध खत्म करने का प्रयास करेंगे। दिल्ली पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने सियासी संकट को हल्के में लेते हुए कहा कि घर की बातें हैं, हम इसका हल निकाल लेंगे। उन्होंने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, ‘मैं इंदिरा जी के समय से देखता आ रहा हूं। हमेशा पार्टी में अनुशासन है। इसलिए पार्टी के चाहे 44 सांसद आएं या 52 आएं, लेकिन पूरे देश में वह राष्ट्रीय पार्टी है और उसकी नेता सोनिया गांधी जी हैं। सोनिया गांधी जी के अनुशासन में पूरे देश में कांग्रेस है… ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं।’
सोनिया गांधी जी के अनुशासन में पूरे देश में कांग्रेस है… ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं… घर की बातें हैं, ये पॉलिटिक्स में चलता रहता है। हम इसे सॉल्व कर लेंगे।दिल्ली आकर बोले अशोक गहलोत
Ritu Bhandari
@ritu3779
सब ठीक है। कल कांग्रेस की (अंतरिम) अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलूंगा उसके बाद बात करूंगा। राहुल गांधी महंगाई, बेरोज़गारी, तानाशाही को लेकर निकले हैं। किसी को नहीं पता देश किस दिशा में जा रहा है। यह घर की बातें है और आंतरिक राजनीति में चलता रहता है- CM अशोक गहलोत
#Rajasthan
ANI_HindiNews
@AHindinews
सब ठीक है। कल कांग्रेस की (अंतरिम) अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलूंगा उसके बाद बात करूंगा। राहुल गांधी महंगाई, बेरोज़गारी, तानाशाही को लेकर निकले हैं। किसी को नहीं पता देश किस दिशा में जा रहा है। यह घर की बातें है और आंतरिक राजनीति में चलता रहता है: राजस्थान CM अशोक गहलोत, दिल्ली