कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। शाम पांच बजे तक 65.58 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब सबकी निगाहें 13 मई पर टिकी हैं, जब मतगणना के बाद नतीजो का एलान होगा।
ANI_HindiNews
@AHindinews
·
कर्नाटक चुनाव में शाम 5 बजे तक 65.69% मतदान दर्ज हुए।
चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक कर्नाटक में 65.58 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। बीबीएमपी दक्षिण जिले को छोड़कर सभी जिलों में 50 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े हैं।
कांग्रेस और जेडीएस कार्यकर्ता भिड़े
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलुरु उत्तर से जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार बीए मोहिउद्दीन बावा के समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामला मंगलवार की रात का है। बाजपे पुलिस स्टेशन में इसको लेकर शिकायत दर्ज हुई है। मारपीट में कांग्रेस के दो कार्यकर्ता निजाम और हाशेर घायल हुए हैं। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बावा हाल ही में कांग्रेस छोड़कर जेडीएस में शामिल हो गए थे।
#WATCH | JD(S) chief and former Prime Minister HD Devegowda casts his vote for #KarnatakaElections2023 pic.twitter.com/6vqAY7Iwdu
— ANI (@ANI) May 10, 2023
ANI_HindiNews
@AHindinews
·
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदान समाप्त हुए। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और VVPAT मशीन को सील किया। तस्वीरें कलबुर्गी के एक मतदान केंद्र से हैं।
#WATCH कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदान समाप्त हुए। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और VVPAT मशीन को सील किया। वीडियो हुबली के नागाशेट्टी कोप्पा के कन्नड़ सरकारी स्कूल से है। pic.twitter.com/ABAphLyUj3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023
ANI_HindiNews
@AHindinews
राजनीति में मेरे 55 वर्षों के अनुभव के अनुसार कांग्रेस को बहुमत मिलना चाहिए। कर्नाटक में कांग्रेस बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। यहां की जनता वर्तमान सरकार के खिलाफ है और वो इस सरकार को हटाना चाहती है: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एम वीरप्पा मोइली, बेंगलुरु
ANI_HindiNews
@AHindinews
जनता को गठबंधन की सरकार नहीं चाहिए उनको एक स्थिर सरकार चाहिए और स्थिर सरकार ही लोगों के हित में काम कर सकती है… लोग डबल इंजन सरकार की तरफ देख रहे हैं और कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। कांग्रेस कभी भी लोगों के मुद्दों पर खड़ी नहीं उतरी है उन्होंने सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति की है: कर्नाटक के मंत्री सी एन अश्वथ नारायण, बेंगलुरु
#WATCH हम बहुमत हासिल करने वाले हैं और कर्नाटक में सरकार बनाने वाले है: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा, शिवमोगा #karanatakaelection2023 pic.twitter.com/rME1Z8jiwY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023
ANI_HindiNews
@AHindinews
हमारी ज़मीनी सूचना के मुताबिक हम 100% बहुमत ला रहे हैं। असल नतीज़े 13 मई को आएंगे और उसी दिन का इंतज़ार करें। एग्जिट पोल 100% सही नहीं होते। आप पिछले चुनावों में देखेंगे तो जितने अधिक मतदाता वोट करने आए उससे हमेशा भाजपा को ही फायदा हुआ है। शहरी इलाकों में लोगों ने अधिक मतदान किया जो भाजपा के लिए सकारात्मक संदेश है: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
ANI_HindiNews
@AHindinews
मैंने अभी एग्जिट पोल के आंकेड़े नहीं देखे लेकिन अगर मैं लोगों की बातों पर विश्वास करूं तो उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी सरकार बना रही है। हम सरकार बनाने के बहुत करीब हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि एक बार 13 मई को मतगणना हो जाएगी तो हम ही सरकार बनाएंगे: कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे
ANI_HindiNews
@AHindinews
हमें 200% विश्वास है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बना रही है। इस बात का कोई सवाल ही नहीं उठता कि कोई इस चुनाव में किंगमेकर की भूमिका अदा करेगा। एक्जिट पोल हड़बड़ी में किए गए हैं जिसमें बहुत सारी गड़बड़ियां है। पिछली बार भी एक्जिट पोल गलत साबित हुए थे और इस बार भी गलत साबित होंगे: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
ANI_HindiNews
@AHindinews
मैं इन (एक्जिट पोल) आकंड़ों को नहीं मानता क्योंकि सब सर्वे अलग आंकड़े दे रहे हैं। मैं अपने 146+ के आंकड़े पर खड़ा हूं। कर्नाटक की जनता को भी कर्नाटक में परिवर्तन चाहिए जो भ्रष्टाचरा से मुक्त हो। कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार विफल हो चुकी है: कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार
#WATCH कांग्रेस पार्टी बहुमत हासिल करने वाली है, एग्जिट पोल भी बता रहे हैं कि कांग्रेस पावर में आने वाली है: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, मैसूर #KarnatakaElections pic.twitter.com/7QnzBAyp5T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023