देश

कर्नाटक : शहर में उपद्रव करने और होली की पार्टी में बाधा डालने के आरोप में बजरंग दल के छह कार्यकर्ता हिरासत में लिये गए!

मंगलुरु, 26 मार्च (भाषा) मंगलुरु शहर की पुलिस ने रविवार को बजरंग दल के छह कार्यकर्ताओं को शहर के मारोली में कथित तौर पर उपद्रव करने और होली की पार्टी में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में लिया।.

शहर के पुलिस आयुक्त कुलदीप कुमार आर जैन ने कहा कि पुलिस के त्वरित हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रण में आई। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि एहतियात के तौर पर छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।