देश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे झारखंड में आज से कांग्रेस का जनसंपर्क कार्यक्रम ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ की शुरुआत करेंगे

रांची, 10 फरवरी (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को झारखंड की यात्रा करेंगे और पार्टी की राज्य इकाई के व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ की शुरुआत करेंगे। पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।.

वह राज्य की राजधानी रांची से करीब 400 किलोमीटर दूर साहेबगंज जिले में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में गुमानी मैदान से 60 दिवसीय ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत करेंगे।.