कांग्रेस ने बुधवार को कर्नाटक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का एक वीडियो क्लिप ट्वीट की और उन पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने वोटरों को धमकाने को लोकतंत्र पर गहरा हमला बताया है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक वीडियो को ट्वीट किया। वीडियो में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे है। वीडियो क्लिप को टैग करते हुए रमेश ने हिंदी में किए ट्वीट में कहा, भक्ति की भी एक सीमा होनी चाहिए नड्डा जी। आप कर्नाटक की जनता को क्यों डरा और धमका रहे हैं? कांग्रेस ने एक ट्वीट में कहा, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के लोगों से संवैधानिक अधिकारों को वापस लेने की धमकी दी है, अगर वह भाजपा सरकार को वोट नहीं देते हैं।
भक्ति की भी सीमा होनी चाहिए नड्डा जी। कर्नाटक की जनता को धमकी क्यों दे रहे हैं, क्यों डरा रहे हैं? कर्नाटक की जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) April 19, 2023