देश

कुशलगढ़, खाबिया बने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, कटारा ने किया कटाक्ष : #राजस्थान से धर्मेन्द्र सोनी की रिपोर्ट!

कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र सोनी

कुशलगढ़ खाबिया बने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, कटारा ने किया कटाक्ष , हाल ही राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की हे जिसमे राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ ब्लाक में कांग्रेस के दिग्गज नेता व कुशलगढ़ नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष रजनीकांत खाबया को दुसरी बार ब्लाक अध्यक्ष पद पर जैसे ही नियुक्ति की खाबिया को बधाई देने वालो का हुजूम उमड़ पड़ा, कांग्रेस पार्टी में खाबिया की नियुक्ति को लेकर अब कटाक्ष होने लगा है कांग्रेस के जाने माने पुर्व प्रवक्ता रहे पीएचडी से सम्मानित कांग्रेस के डाक्टर प्रविण कुमार कटारा ने खाबिया के ब्लॉक अध्यक्ष पर पर की नियुक्ति पर कटाक्ष करते हुए शोशल मिडिया पर सोनीया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचीन पायलेट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस, इन्डियन नेशनल कांग्रेस, केबीनेट मंत्री महेंद्र जित सिंह मालविया, कुशलगढ़ विधायक श्री मती रमीला हुरतिंग खडीया को लिखे पत्र में डाक्टर प्रविण कटारा ने कटाक्ष करते हुए शोशल मिडिया पर बताया कि,कुशलगढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी में श्री रजनीकांत जी खाब्या को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया मैं उनका पुरजोर विरोध करता हूं। कुशलगढ़ में योग्य व्यक्ति और कोई नहीं मिला क्या जो व्यक्ति इतने पद पहले से ही लेके बैठे हैं उनकी ही दुबारा ताजपोशी कर दी गई। ये कभी युवाओं और योग्य व्यक्ति को कभी आगे नहीं आने देते हैं।
योग्य और युवा व्यक्तियों को कब मौका मिलेगा। बिल्कुल गलत है यह तो। युवाओं को मौका कब मिलेगा। देखना यह होगा कि अब कांग्रेस पार्टी कटारा के कटाक्ष पर क्या कहती हे यह तों वक्त ही बताएगा
मैं हमेशा सच्ची बात बोलता हूं।

मैं कांग्रेस का सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद।
डॉ. प्रवीण कुमार कटारा निर्वतमान प्रवक्ता ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुशलगढ़, जिला- बांसवाड़ा (राज.)।🙏🏻🙏🏻