केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन बदरीनाथ हाईवे पर मालाकुंठी के पास अनियंत्रित होकर गंगा में समा गया। वाहन में चालक सहित 11 लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चालक सहित तीन लोग लापता हैं।
घायल रोशन कुमार ने बताया कि वह गाड़ी में सो रहा था। आंख खुली तो गाड़ी में पानी भरा हुआ था और दम घुटने लगा था। किसी तरह गाड़ी का शीशा तोड़कर वह बाहर आ गया। बताया कि उसके दो दोस्त लापता हैं, जबकि एक की मौत हो गई।
रोशन कुमार ने बताया कि पांच दिन पहले वह बिहार से अपने तीन दोस्तों के साथ केदारनाथ की यात्रा पर निकले थे। ऋषिकेश से चारों दोस्त इसी मैक्स वाहन से सात जुलाई को केदारनाथ के लिए निकले। आठ जुलाई को सुबह उन्होंने दर्शन किए और शाम को ऋषिकेश के लिए निकले। रोशन ने बताया कि हादसे के वक्त वह सो रहा था। अचानक आंख खुली तो वह पानी में छटपटा रहा था। वाहन के अंदर पानी में दम घुट रहा था। उसने हाथ-पैर मारे और शीशा तोड़कर वाहन से बाहर निकला।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से नगवाईं में फंसे 6 लोगों को बचाने का अभियान चलाया जा रहा है।
(सोर्स: ADM मंडी) pic.twitter.com/jQ4Pi0aCDU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023