Ravi Press
==============
-ज्ञान, कर्म, भक्ति का सशक्त और सफलतम मार्ग है गीता का सार–गीता द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलते हुए हम अपने जीवन को बना सकता हैं सफल–जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में लगाई गई प्रदर्शनी जिला के अभूतपूर्व विकास कार्यों को कर रही है प्रतिबिंबित :- डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल
डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दीपशिखा प्रज्जवलित करके किया शुभारंभ–अध्यात्मिक और पौराणिक परिवेश की गौरव गाथाओं पर गाए गए गीतों को सभी ने सुना चाव से–कलाकारों ने 48कोस की परिक्रमा में कैथल के तीर्थों का किया गायन–आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर लिखे गए गीतों की भी दी प्रस्तुति
कैथल
02 दिसंबर
( रवि प्रेस )
डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने कहा कि ज्ञान, कर्म, भक्ति का सशक्त और सफलतम मार्ग है गीता का सार। हमें गीता के श्लोकों में समाहित संदेशों से सीख लेकर समाज और राष्ट्र सेवा के कदमों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। गीता द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलते हुए हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। इसलिए हमें चाहिए कि गीता के सार को अंगीकृत करते हुए सभ्य समाज की संरचना में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें। डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल शुक्रवार को तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के प्रथम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करने उपरांत श्रोतावृंद को संबोधित कर रही थी।
डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने कहा कि बदलते परिवेश में भाग दौड़ की जिंदगी में जीवन शैली को बदलने की जरूरत है। जीवन शैली का आधार गीता के आधार पर बनाकर चलें तो सफलता के मार्ग हमेशा ही पुष्पित और पल्लवित होते हैं। गीता जयंती महोत्सव हम सबके लिए एक ऐसा संदेश हैं कि हम सबकी भलाई के लिए काम करें और ऐसी दिशा व दशा देने का काम करें, जिससे भावी पीढ़ी नई सीख लेकर सेवा की नई सोपान तय कर सकें। कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि विषयों को कंठस्थ करके धरातल पर उतारना बहुत बड़ी बात होती है। हमें अपने अवगुणों को छोड़कर गुणों को अपनाना चाहिए, तभी हमारी आत्मा पवित्र हो सकेगी। उन्होंने कैथल वासियों को गीता जयंती महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि वे गीता जयंती महोत्सव में बढ़चढ़ कर भाग लें। इस मौके पर कलाकार समुर पाल, टोनी वर्मा सहित सूचना जन संपर्क विभाग के कलाकार रामफल, बलबीर शर्मा सहित पूरी टीम ने अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर सीईओ सुरेश राविश, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
बॉक्स: जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव स्थल पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग हरियाणा के विभिन्न सांस्कृतिक आकर्षणों के साथ-साथ हरियाणा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को क्रियान्वित करने वाले सभी विभागों की प्रदर्शनी भी महोत्सव की एक पहचान बनी। इस प्रदर्शनी में दिनभर स्थानीय व जिला के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों व श्रीमदभगवद गीता का आनन्द लेने के लिए पहुंचे श्रद्घालुओं व सैलानियों की अच्छी खासी भीड़ रही। यह इस बात का सूचक था कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की आमजन तक गीता के अमर संदेश को पहुंचाने के उद्देश्य के साथ-साथ कर्म ही सर्वश्रेष्ठ को प्रतिबिंबित करती हुई प्रदर्शनी भी जन सहायक के रूप में प्रदर्शित थी। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा व डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं को प्रतिबिंबित करती हुई भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया और हर विभाग के बैठे कर्मचारियों अधिकारियों से योजनाओं के सफल क्रियान्वन की जानकारी भी हासिल की।

प्रदर्शनी के प्रारंभ में पहले स्टाल पर गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में चल रही श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के साधकों द्वारा 18 अध्याय और 700 श्लोकों से सजी श्रीमदभगवद गीता को पूजनार्थ स्थापित किया गया था, जहां राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने नमन किया तथा प्रदर्शनी के अगले स्टालों का मार्ग प्रशस्त किया।
प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों में अतिरिक्त उपायुक्त कैथल, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण व जिला कल्याण विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग,रैडक्रॉस सोसायटी, जन स्वास्थ्य विभाग,आईटीआई, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग,पंजाब नेशनल बैंक, शुगर मिल, हैफेड, खेल विभाग, सिंचाई विभाग, बिजली बोर्ड इत्यादि विभाग शामिल हैं।. DIPRO Kaithal DPR Haryana District Administration, Kaithal Kamlesh Dhanda DDNewsLive Kamlesh Dhanda, Minister of State, Haryana Deputy CM Dushyant Chautala Club group Amrit Mahotsav Sangeeta Tetarwal