Ravi Press
===============
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हेतू मतदान में युवा, बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं ने किया उमंग के साथ मतदान–जिला परिषद के 21 वार्डों में 130 प्रत्याशियों ने लड़ा चुनाव–जिला में ब्लॉक समिति के 138 वार्डों हेतू 508 उम्मीदवारों ने आजमाया भाग्य–ब्लॉक समिति सदस्य पद हेतू 15 वार्डों में बनी सर्व सम्मति–
ईवीएम में कैद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य–आगामी 27 नवंबर को मतगणना उपरांत होगा भाग्य का फैंसला
कैथल
30 अक्तूबर
( रवि प्रेस )
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए हुए मतदान में युवा, महिलाओं, बुजुर्गों तथा दिव्यांगों ने उत्साह व उमंग से अपने मताधिकार का उपयोग किया। चुनावी समर में मतदान आरंभ होते ही मतदाताओं का मतदान के प्रति जोश स्पष्ट दिखाई दे रहा था। मतदान प्रारंभ होते ही बूथों पर लंबी-लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मतदान के दौरान महिलाओं, युवाओं तथा बुजुर्ग मतदाताओं में मतदान के प्रति अलग ही जोश नजर आ रहा था।

मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे ही लंबी कतारे देखने को मिली। दिव्यांग मतदाता पूरे जोश के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे थे। बुजुर्ग महिलाएं भी पूरे जोश से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाने के लिए बूथों पर पहुंची। युवा पहली बार वोट डाल रहे थे, उनके अंदर एक अलग ही अहसास झलक रहा था। अपनी अंगुली पर लगे निशान को युवा वर्ग अपने मोबाईल के माध्यम से सेल्फी ले रहे थे और उसे अपने दोस्तों के साथ सोशल साईटों पर सांझा करके खुशी व्यक्त कर रहे थे।
बॉक्स: गांव चंदाना के 98 वर्षीय नेकी राम शर्मा ने भी किया मतदान
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में जहां युवाओं ने पूरे जोश से लोकतंत्र की मजबूती हेतू अपने मताधिकार का उपयोग किया, वहीं गांव चंदाना में 98 वर्षीय नेकी राम शर्मा ने भी मतदान करके अपने कर्तव्य का पालन किया और अन्य के लिए प्रेरणा बनें। पोलिंग बूथ पर अपने परिजनों की मदद से मतदान करने के लिए पहुंचे और युवाओं से आह्वान भी किया कि अपने बहुमूल्य मताधिकार का उपयोग जरूर करना चाहिए, यही लोकतंत्र की मजबूती है।
बॉक्स:-जिला परिषद के 21 वार्डों में 130 प्रत्याशियों ने लड़ा चुनाव
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में जिला परिषद सदस्यों के चुनाव हेतू कुल 21 वार्डों में 130 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा, जिनमें से 69 पुरूष तथा 61 महिलाएं शामिल रही।
बॉक्स:-ब्लॉक समिति सदस्य पद हेतू 15 वार्डों में बनी सर्व सम्मति
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में जिला में 15 वार्डों में सर्व सम्मति से ब्लॉक समिति सदस्य चुने जा चुके हैं। सर्व सम्मति से चुने जाने वाले सदस्यों में गुहला खंड के वार्ड 12 से मामू राम तथा वार्ड 20 से मंदीप कौर, कैथल खंड के वार्ड 25 से सुशीला कुमारी, कलायत खंड के वार्ड 3 से शिवानी, वार्ड 5 से सोहन लाल, वार्ड 6 से पताशो देवी, वार्ड 16 से सलिंद्र व वार्ड 22 से राजेश, पूंडरी खंड के वार्ड 12 से पूनम देवी, राजौंद खंड के वार्ड 13 से मोनिका, सीवन खंड के वार्ड 6 से रॉकी, वार्ड 9 से सौरव ठाकुर, वार्ड 12 से करमजीत कौर तथा ढांड खंड के वार्ड 12 से सुजाता तथा वार्ड 16 से कमलेश शामिल हैं।
बॉक्स:- जिला में ब्लॉक समिति के 138 वार्डों हेतू 508 उम्मीदवारों ने आजमाया भाग्य
जिला में ब्लॉक समिति के कुल 153 वार्ड हैं, जिनमें से 15 वार्डों में सर्व सम्मति से ब्लॉक समिति सदस्य चुने जा चुके हैं।
शेष बचे 138 वार्डों में 508 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया। इन उम्मीदवारों में 307 पुरूष तथा 201 महिलाएं शामिल रही। ढांड के 17 वार्डों में चुनाव हुआ, जिसमें 62 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। गुहला के 21 वार्डों में 60 उम्मीदवारों, कैथल के 29 वार्डों में 125, कलायत के 17 वार्डों में 54, पूंडरी के 25 वार्डों में 107, राजौंद के 16 वार्डों में 61 तथा सीवन के 13 वार्डों में 39 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़कर अपना भाग्य आजमाया।