उत्तर प्रदेश राज्य

गाज़ियाबाद पुलिस की एक शर्मनाक़ क़रतूत का खुलासा…पुलिस वाले पीड़ित लड़की से अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाते रहे, मंगेतर गिड़गिड़ाता रहा….

भारत समाचार | Bharat Samachar
@bstvlive
गाजियाबाद पुलिस की एक शर्मनाक करतूत का खुलासा हुआ है। शहर के साई उपवन घूमने आई एक लड़की और उसके मंगेतर का पुलिस वालों ने सेक्सुअल हैरेसमेंट किया। जेल भेजने की धमकी देकर एक हजार रूपया पेटीएम करा लिया। पुलिस वाले पीड़ित लड़की से बार बार अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाते रहे। मंगेतर गिड़गिड़ाता रहा लेकिन पुलिस वालों का दिल नहीं पसीजा। वसूली के उपरांत रात में उन्हें छोड़ा गया। 10 दिन तक अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए लड़की और मंगेतर इधर उधर भटके तब जाकर एफआईआर दर्ज हुई। लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस वालों को गिरफ्तार नही किया गया है। बताया जाता है की आरोपी पुलिस वाले एक पुलिस अफसर के खासमखास है।

Santosh K
@SKPrayagraj
UP में दिन में लड़कियाँ पार्क भी जायें तो असुरक्षित हैं,
धूर्त नेताओं की बयानबाज़ी ये है कि रात को 12 बजे स्कूटी पर गहने पहन कर अकेली जा सकती है?

काश जुमलों के अपराधियों और ऐसे पुलिसवालों पर पर नकेल कसते तो प्रदेश में बेटियों का हाल ऐसा न होता।

𝑺𝒂𝒍𝒎𝒂
@SalmaIqbalKhan
मंगेतर युवक-युवती पार्क में घूम रहे थे। पुलिसवालों ने उन्हें पकड़ लिया। 1 हजार रुपए पेटीएम करा लिए। युवती पर सेक्स करने का दबाव डाला। साढ़े 5 लाख रुपए भी मांगे। 3 घंटे तक उन्हें नहीं जाने दिया। कांस्टेबल दिगंबर और होमगार्ड राकेश पर FIR दर्ज हुई।

मामला UP के जिला गाजियाबाद का।

ट्वीट्स में जानकारियां और विचार लोगों के निजी हैं, तीसरी जंग हिंदी का कोई दावा नहीं है