देश

गोपालगंज : बिहार के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ श्रीं कृष्ण सिंह की 136 वी जयन्ती बाल कॉंग्रेस सेवा दल के तत्वावधान में मनाई गयी

Taasir Patna
============
गोपालगंज 21 अक्तूबर 2023 बिहार के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ श्रीं कृष्ण सिंह की 136 वी जयन्ती बाल कॉंग्रेस सेवा दल के तत्वावधान में सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में टोला हरखुआ में मनाई गयी जिसमें उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की l कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम से हुआ उक्त अवसर पर बिहार प्रदेश कॉंग्रेस सेवा दल उपाध्यक्ष प्रेम नाथ राय शर्मा ने बाल कॉंग्रेस सेवा दल के बारे में जानकारी देने के बाद बिहार केसरी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए हुए कहा की 1946 से 1961 तक संयुक्त बिहार का मुख्य मंत्री होते हुए बिहार में कई कल कारखानों की स्थापना कराईं l बिहार में शांति और लोक कल्याण का राज स्थापित किया l बाद में बच्चों के खेलने में विजेता को पुरस्कार प्रदान किया गया l कार्यक्रम में समाजसेवी विजय पाण्डेय राजन पाण्डेय , कमला पाण्डेय अवकाश प्रधानाध्यापिका सुशीला पाण्डेय, कृष्ण बिहारी यादव विनोद शर्मा महताब आलम ,अं शि का आयुष मांडवी नारायणी पायल और मानवी शामिल थे l