देश

जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई जन आक्रोश यात्रा : राजस्थान से धर्मेन्द्र सोनी की रिपोर्ट

ख़बर राजस्थान से धर्मेन्द्र सोनी कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान,

जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई जन आक्रोश ……. लोकेशन—– जयपुर

राजधानी जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा मैं भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आक्रोश यात्रा निकाली गई,, जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर जी विधायक नरपत सिंह जी पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कोठारी युवा नेता अभिमन्यु सिंह राजवी व वार्ड 30 के उपाध्यक्ष मनसुफ खान सेठी ने शिरकत की … वही प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर जी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस सरकार में आमजन परेशान है वह प्रदेश में सुशासन का राज है और जनता कांग्रेस राज से तंग आ चुकी है ..वह 2023 में बीजेपी सत्ता में आएगी.. और कांग्रेस का प्रदेश से सूपड़ा साफ हो जाएगा… वही विधायक नरपत सिंह ने कहा है प्रदेश आज विकास से कोसों दूर है प्रदेश का युवा छात्र कर्मचारी सभी लोग परेशान हैं और जनता 2023 में बदलाव करेगी और बीजेपी को सत्ता में वापसी कराएगी.. इस मौके पर बड़ी तादाद में क्षेत्र की जनता एवं बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे