दुनिया

जापान, इटली और ब्रिटेन संयुक्त रूप से एक लड़ाकू विमान विकसित कर रहे हैं : रिपोर्ट

जापान, इटली और ब्रिटेन संयुक्त रूप से एक लड़ाकू विमान विकसित कर रहे हैं।

शुक्रवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, जापानी अधिकारियों ने बताया है कि यह देश दो यूरोपीय देशों ब्रिटेन और इटली के साथ मिलकर एक आधुनिक डेट फ़ाइटर विकसित कर रहा है।

जापान ने अपनी विदेश नीति में बड़ा बदलाव करते हुए अगले पांच वर्षों के दौरान, रक्षा क्षेत्र में 318 बिलियन डॉलर ख़र्च करने का एलान किया है।

अपनी नई रक्षा योजना के तहत जापान ने इटली और ब्रिटेन के साथ एक संयुक्त समझौता किया है, जिसके अनुसार यह दोनों देश जापान के लड़ाकू विमानों के आधुनिकिकरण में सहयोग करेंगे।

इटली और जापान के साथ मिलकर जापान जो लड़ाकू विमान विकसित करेगा, वह इस देश के पुराने एफ़-2 विमानों की जगह लेगा, जिसे जापान ने अमरीका के साथ संयुक्त रूप से विकसित किया था।

पड़ोसी देश उत्तर कोरिया और चीन की तरफ़ से लगातार सैन्य ख़तरे को देखते हुए जापान ने दूसरे विश्व युद्ध के बाद वाली अपनी रक्षा नीति में बदलाव किया है और वह अमरीका और अपने पश्चिमी सहयोगियों के साथ मिलकर नए हथियारों के निर्माण की योजना बना रहा है।