मनोरंजन

जुगनू के 50 साल, 1973 की गोल्डन जुबली फ़िल्म

मेरा धरम
==========
जुगनू के 50 साल: सदाबहार 6 गाने

एक्शन फिल्म में सबसे बड़ी बात होती है उसका गीत संगीत। ऐसे कैसे गाने बनाये की लोग सीट पर जमे रहे। फ़िल्म की गति भी प्रभावित ना हो। ऐसे में और मुश्किल हो जाता है जब ये जिम्मा सचिन देव बर्मन को दिया जाए। दादा 50-60 के दशक में सफलतम संगीतकार थे। मगर उनके बेटे पंचम, लक्ष्मी प्यारे ने 70 के दशक में हवा बदल दी। ऐसे में 73 में संगीत वो भी जिसमे एक्शन हो बहुत मुश्किल था। मगर जीनियस हमेशा जीनियस ही होते है। नए जमाने का संगीत दिया, उनको साथ मिला एक और जीनियस आनंद बक्शी। फ़िल्म की कहानी के मूड को पिरोते हुए उन्होंने शानदार गीत लिखे। मगर बात गीत संगीत की ही नही इन गानों का फिल्मांकन भी लाजवाब था। जिससे लोग बार बार गाने देखने सिनेमाघरों की और भागे।

तेरा पीछा ना छोड़ूंगा सोनिये- बक्शी जी की शब्दो कलाकारी देखे, भेज दे चाहे जेल में, दो दिलो के मेल में, प्यार के इस खेल में। जितना अच्छा गाना उतना शानदार फिल्मांकन। हेमा रेड ड्रेस में एयरक्राफ्ट में है, वही धरमजी दूसरे हेलीकॉप्टर प्रिंटेड शर्ट में गा रहे है। किशोर दा ने मस्ती में, उतार चढ़ाव के साथ इस गीत को क्या गाया है। ऐसा लगता है धरमजी खुद ही गा रहे है।

गिर गया झुमका, गिरने दो- इसमे भी किशोर दा है, मगर साथ मे लता जी भी। लता जी की आवाज़ बहुत मीठी लगती है, जबकि दादा की कुछ हस्की। इसके अन्तरे भी कमाल के है। किशोर दा की आवाज़ का अच्छा उपयोग किया है दादा ने।

मेरी ये पायलियाँ- ये लता जी का गाया नृत्य गीत है, हेमा जी इसमे प्रवीण है। इंटरल्यूड् में सस्पेंस टाइप का म्यूजिक दिया। पर ऐसे गानों में लता जी कमाल है।

दीप दीवाली के झूठे- किशोर दा की मस्ती भरी आवाज़ ये गाना आपको अपने साथ बहा ले जाता है। साथ मे सुषमा श्रेष्ठ उर्फ पूर्णिमा ने गाया है। भारत के मुख्य त्यौहार दीपावली के कुछ लोकप्रिय गीतों में से एक है।

जाने क्या पिलाया तूने- लता जी की आवाज़ में ये मादक गाना बहुत ही खास है। लता जी ने बहुत ही मदभरे अंदाज़ में गाया है। वही बारिश में भीगते हुए धरमजी वाइट शर्ट और ब्लू सूट में, हेमा जी रेड साड़ी में साक्षात कामदेव और रति के अवतार नज़र आते है।

जब बागों में जुगनू चमके- ये टाइटल सांग इस फ़िल्म में सबसे बाद में महत्वपूर्ण मौके पर आता है। जय श्री टी पर फिल्माया गया, उनके साथ महमूद भी उछल कूद कर रहे है। कुशल नृत्यांगना जय श्री टी की ये गाना पहचान बन गया। क्लाइमेक्स में मुख्य सीन मछली की चोरी से पहले ये सिचुएशनल गाना लोगो को झूमा देता है।

ये एक्शन फिल्म है, मैंने 1983 में पहली बार देखी, उनके बाद 3 बार सिनेमाहॉल में देखी। हर बार इंटरवल में टॉयलेट में और फ़िल्म खत्म होने पर बाहर निकलते हुए लोग इसके गाने गुनगुनाते हुए घूम रहे थे