देश

डबल मर्डर से दहल गयी दिल्ली : इमरान ने बीवी के आशिक का उसके ही घर में घुस चाकू मारकर किया कत्ल, फिर पत्नी को गला दबाकर मार डाला!

TRUE STORY
@TrueStoryUP
अवैध संबंधों के शक में डबल मर्डर..

पहले बीवी के आशिक का उसके ही घर में घुस चाकू मारकर किया कत्ल.. फिर बेवफाई के इल्जाम में पत्नी को गला दबाकर मार डाला.. आरोपी इमरान अरेस्ट

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुर कलां गांव में बृृहस्पतिवार सुबह पति ने पत्नी व उसके प्रेमी की हत्या कर दी। पति ने पहले पत्नी के प्रेमी की चाकू घोंपा व फिर पत्नी का दुपट्टे से गला घोंट दिया।इसके बाद खुद ही पुलिस को सूचना दी।
मृतकों की पहचान खुशबू व संजीत उर्फ रंजीत के रूप में हुई है।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शक था कि उसकी पत्नी के संजीत के साथ अवैध संबंध हैं। साउथ रोहिणी थाना पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

पति-पत्नी के बीच होता था झगड़ा..

खुशबू पति इमरान व बच्चों के साथ रहती थी। इमरान को लगता था कि उसकी पत्नी के पड़ोस में रहने वाले संजीत के साथ अवैध संबंध हैं। उसने कई बार खुशबू को संजीत के साथ संबंध न रखने को कहा था।इसको लेकर दोनों में कई बार झगड़ा होता था।इमरान ने संजीत को भी समझाया था। बृहस्पतिवार को पहले वह संजीत के घर चाकू लेकर घुसा व उस पर चाकू से वार कर फिर घर आकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित के पास से चाकू बरामद कर लिया।