देश

तेलंगाना-वरिष्ठ नेता डी श्रीनिवास की 9 साल बाद कांग्रेस में वापसी : ममता बनर्जी ‘भगवान’ जैसी, कुछ भी ग़लत नहीं कर सकतीं!

हैदराबाद, 26 मार्च (भाषा) कांग्रेस की तत्कालीन अविभाजित आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रह चुके डी श्रीनिवास रविवार को तेलंगाना में पार्टी मामलों के प्रभारी माणिकराव ठाकरे सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में लौट आए।.

श्रीनिवास मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। जब अविभाजित आंध्र प्रदेश में वाई एस राजशेखर रेड्डी मुख्यमंत्री बने थे, तब श्रीनिवास प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष थे।.

IANS Hindi
@IANSKhabar
भारत राष्ट्र समिति (#BRS) के पूर्व सांसद डी. श्रीनिवास (#DSrinivas) कांग्रेस पार्टी छोड़ने के करीब 9 साल बाद रविवार को फिर से कांग्रेस (#Congress) में शामिल हो गए।

राहुल के समर्थन में देशभर में कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, भाजपा नीत सरकार की आलोचना की

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) लोकसभा की सदस्यता से राहुल गांधी की अयोग्यता को लेकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को देश भर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोगों की आवाज उठाने के लिए सरकार पर एक ‘‘शहीद के बेटे’’ को ‘‘चुप कराने की कोशिश’’ करने का आरोप लगाया।.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने अपनी टिप्पणी से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अपमान किया है, जिसके लिए उन्हें एक आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराया गया।.

ममता बनर्जी ‘भगवान’ जैसी, कुछ भी गलत नहीं कर सकतीं : पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री

कोलकाता, 26 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री सोभनदेब चट्टोपाध्याय ने रविवार को कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘भगवान’ जैसी हैं। उन्होंने कहा कि कई बार पुजारी भी चोर बन सकता है लेकिन भगवान नहीं।.

चट्टोपाध्याय की इस टिप्पणी से विवाद उत्पन्न हो गया है। उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब तृणमूल कांग्रेस पूर्व शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी सहित पार्टी अपने बड़े नेताओं के स्कूल भर्ती में अनियमितता सहित कई मामलों में संलिप्त होने के आरोपों का सामना कर रही है।.