मर्चेंट नेवी के पूर्व नाविक, गायक और डिस्क जॉकी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अप्रवासन रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है: तनु शर्मा, DCP, IGI एयरपोर्ट, दिल्ली
तरनतारन : थाना खालड़ा पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के आरोप में 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज बयान में आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी डलीरी ने कहा कि गुरविंदर सिंह व दिलबाग सिंह पुत्र सुलक्खन सिंह निवासी कंबोडिया, सुलक्खन सिंह पुत्र जरनैल सिंह, मंजीत कौर पत्नी सुलक्खन सिंह निवासी खारा, राशिद अली पुत्र सईद अनसर हसन निवासी मवाना (उत्तर प्रदेश), मुहम्मद अकबर निवाली मारागतम (तमिलनाडु) और बलजिंदर सिंह निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
सभी ने शिकायतकर्ता को अमेरिका भेजने का झांसा देकर उससे 22 लाख 50 की ठगी की है। लाखों रुपए लेने के बाद आरोपी ने बाद में उसे विदेश नहीं भेजा और टाल मटोल करने लगे। इस दौरान जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस करने की मांग की तो उक्त लोगों ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। इस संबंध में ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने बताया कि बयानों पर उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 83 धारा 420/120बी-आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।