दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना पूरी हो गई है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने भी नौ सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है
सिसोदिया ने आप को बताया सबसे बड़ी ईमानदार पार्टी
एमसीडी में 15 साल से राज कर रही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को आज ईमानदारी व काम ने हरा दिया। दिल्लीवासियो ने अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में हमें दिल्ली को साफ सुथरा और सुंदर बनाने की बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। आइए, सब साथ मिलकर काम करे ताकि दिल्ली को देश का सबसे बेहतरीन शहर बन सके।
सीएम केजरीवाल बोले- आई लव यू टू
आज दिल्ली के बेटे अपने भाई को दिल्ली की सफाई की जिम्मेदारी, भ्रष्टाचार दूर करने और पार्कों को ठीक करने की जिम्मेदारी दी है। इतने प्यार और विश्वास दिया। पूरी कोशिश करूंगा कि आपके भरोसे को कायम रखूंगा। आई लव यू टू। जितने उम्मीदवार जीते हैं, उनको बहुत-बहुत बधाई। आम आदमी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय को भी बधाई। हारने वालों को मायूस नहीं होना।
मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं: केजरीवाल
MCD में जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं।
ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है: सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है इसके लिए जनता का धन्यवाद। ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
आज जनता जीत गई है: मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ‘मैं आपको बहुत बधाई देता हूं चुनाव लड़ते तो नेता हैं लेकिन जीतती जनता है, आज जनता जीत गई है। आपने अपने दोस्तों-बड़े भाईयों को जिताया है’। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब आज वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित हो सकता है तो कल वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित नहीं हो सकता? गुजरात में आपको कल चमत्कार देखने को मिलेगा।
शकीला बेगम चुनाव जीती
वार्ड नंबर 225 सीलमपुर से निर्दलीय शकीला बेगम चुनाव जीती हैं। चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने उनका समर्थन कर दिया था। वह चुनाव से हट गए थे।
आप के खाते में 134 सीटें
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना पूरी हो गई है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 134 उम्मीदवारों ने अब तक जीत दर्ज कर ली है। 104 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी नौ सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।
आप की राफिया माहिर जीतीं
सीताराम बाजार के वार्ड नंबर 78 से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी राफिया माहिर समर्थकों के बीच।
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अली मोहम्मद इकबाल की जीत
चांदनी महल के वार्ड नंबर 76 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अली मोहम्मद इकबाल समर्थकों के बीच।
आप को 250 में से 134 सीटों के साथ बहुमत
पार्टी जीत
आप
134
भाजपा
104
कांग्रेस
9
अन्य
3
Rajdeep Sardesai
@sardesairajdeep
Official
AAP 135, over half way mark (big up from 2017 but not a sweep), BJP over 100 with higher vote share (retains core base despite anti incumbency), Cong 9 (facing serious crisis). AAP Delhi party number 1 but can’t take anything for granted, BJP is not going anywhere. #MCDResults

𝗛𝗔𝗥𝗩𝗘𝗬 𓃵 🇧🇷
@rajneeti_expert
North East – 41 [Manoj Tiwari]
BJP – 17
AAP – 18
Chandini Ck – 30 [Harsh Vardhan]
BJP – 16
AAP – 14
North Delhi – 36 [Gautam Gambhir]
BJP – 22
AAP – 11
New Delhi – 25 [Meenakshi Lekhi]
BJP – 6
AAP – 19
#ResultsWithNDTV | "In the last 10 years, AAP has won 'Dilli' as well as 'Dil' (hearts) of people": Punjab Chief Minister @BhagwantMann#MCDResults pic.twitter.com/5iiZlfEuB6
— NDTV (@ndtv) December 7, 2022