दुनिया

नाइजीरिया, दाइश के 57 आतंकवादी ढ़ेर, 12 से अधिक वाहन भी तबाह

नाइजर की सेना ने सैनिक ऑपरेशन में दाइश के 57 आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना दी है।

नाइजर की सेना ने एलान किया है कि नाइजीरिया, चाड और कैमरून के किनारे स्थित झील के पास दाइश और बोकोहराम के 57 आतंकवादी मारे गये। प्राप्त समाचारों के अनुसार यह झील चार देशों से घिरी है और जुलाई 2015 से कई देशों ने साढ़े आठ हज़ार सैनिकों का एक गठबंधन बनाकर हथियारबंद लोगों और आतंकवादी गुटों से मुकाबला कर रहे हैं।

समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार नाइजर की सेना ने एलान किया है कि नाइजीरिया की सेना के साथ संयुक्त सैन्य कार्यवाही में 57 आतंकवादी मारे गये हैं। इस सैन्य कार्यवाही का लक्ष्य नाइजीरिया के उत्तरपूर्व में स्थित आतंकवादियों और उनकी गतिविधियों को खत्म करना था। नाइजर की सेना के एलान के अनुसार मारे जाने वालों में दाइश के बहुत से वरिष्ठ कमांडर और धार्मिक नेता भी शामिल हैं।

नाइजर की सेना की घोषणा के अनुसार संयुक्त सैन्य कार्यवाही में दो सैनिक भी मारे गये हैं जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। इस कार्यवाही में एक सैनिक वाहन को क्षति पहुंची है। नाइजर की सेना के एलान के अनुसार आतंकवादियों के 13 वाहनों, 13 मोटर साइकलों और बम रखे हुए आतंकवादियों के 5 वाहन भी तबाह हो गये।