देश

नागालैंड में हिंसक संघर्ष में 15 लोग घायल, सरकार ने की शांति की अपील : video

कोहिमा, आठ नवंबर (भाषा) नागालैंड के चुमौकेदिमा और पेरेन जिलों के बीच विवादित क्षेत्र को लेकर दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) संदीप एम तमगडगे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि घायलों में नौ लोगों को गोली लगी है और उनका दीमापुर के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।.

Srinibash Swain🇮🇳🇮🇳
@Sriniba90545602

स्थान: पेरेन, नागालैंड। आगजनी करने वालों ने गांव पर हमला शुरू कर दिया।

असम राइफल और आईआरबी बटालियन की बदौलत जिन्होंने कोरा फायर किया, स्थिति नियंत्रण में आ गई। यह एक उत्कृष्ट मामला है कि मोदी सरकार को पूर्ण भाजपा सरकार क्यों चाहिए।