उत्तर प्रदेश राज्य

नोएडा : किशोर ने नौ साल के बच्चे से दुष्कर्म किया

नोएडा (उप्र), 30 नवंबर (भाषा) नोएडा में नौ साल के एक बच्चे का कथित तौर पर 17 साल के एक लड़के ने यौन शोषण किया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।.

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे हिरासत में लेकर सुधार गृह भेज दिया गया है।.