देश

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे विश्व गुरु माँ भारती के व्यक्ति ने अमेरिकी यात्री पर पेशाब कर दिया : अपने संस्कार दिखाने से कहीं भी चूकेंगे नहीं!

विमान में यात्री पर पेशाब करने की एक और घटना सामने आई है। अमेरिकी एयरलाइंस के विमान से न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एक भारतीय व्यक्ति ने अपने सहयात्री पर पेशाब कर दी। इसके बाद उसे यहां हवाई अड्डे पर पकड़ लिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सहयात्री पर पेशाब करने के आरोपी को एयरलाइंस के कर्मचारियों ने शराब के नशे में धुत बताया और बहस के दौरान उसने अपने सहयात्री पर पेशाब कर दिया।

JITENDER MONGA जितेंद्र मोंगा
@JITENDER_MONGA
अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में नशे में धुत एक भारतीय ने दूसरे यात्री के ऊपर पेशाब कर दिया। AA292 फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी । दो महीने के अंदर अमेरिकन एयरलाइंस की इस फ्लाइट में पेशाब करने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 3 मार्च को भी इसी विमान में नशे में धुत एक भारतीय…

यह घटना अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट एए 292 में हुई और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने रविवार रात करीब नौ बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद कथित ‘अनियंत्रित’ यात्री को पकड़ लिया।

विमानन कंपनी ने लैंडिंग से पहले दिल्ली हवाई अड्डे को मामले की सूचना दी और इसमें शामिल दोनों यात्रियों को बाद में दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पीड़ित यात्री ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

हाल के दिनों में कथित तौर पर शराब पीने के बाद सह-यात्रियों पर पेशाब करने की कई घटनाएं सामने आई हैं। पिछले साल 26 नवंबर को एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट के बिजनेस क्लास में नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी महिला सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था।

इसी तरह की दूसरी घटना 6 दिसंबर, 2022 को एयर इंडिया की पेरिस-नई दिल्ली फ्लाइट में हुई थी, जब एक यात्री ने शौचालय में जाने पर एक साथी महिला यात्री की खाली सीट और कंबल पर कथित तौर पर पेशाब कर लिया था।