भारत के एक सैन्य केन्द्र में गोलीबारी के दौरान 4 सैनिक हताहत हो गए।
भारत के पंजाब राज्य के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर फाएरिंग में सेना के चार जवान मारे गए।
बताया जा रहा है कि स्थानीय समय के अनुसार प्रातः 4 बजकर 35 मिनट पर बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के भीतर होने वाली फाएरिंग में सेना के वे चार सैनिक मारे गए जो आफिसर्स मेस में ड्यूटी पर तैनात थे। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गोलीबारी की घटना के संबन्ध में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया जा चुका है। जांच में पता चला है कि इन जवानों को इंसास राइफल से गोलियां मारी गईं।
बुधवार की घटना से पहले गार्ड रूम से इंसास राइफल और कुछ गोलियां ग़ाएब हो गई थीं। पुलिस को घटना स्थल से गोली के कुछ खाली खोल मिले हैं। यह घटना किन लोगों ने अंजाम दी है अभी उसकी जांच चल रही है।
बठिंडा में स्थित मिलिट्री स्टेशन को एशिया की सबसे बड़ी सैन्य छावनी बताया जाता है। इस सैन्य छावनी का एम्युनिशन डिपो भारत के सबसे बड़े डिपो में से एक है। इसकी बाउंड्री लगभग 45 किलोमीट के क्षेत्र में है।
#WATCH सुबह 4:30 बजे फायरिंग की घटना हुई थी जिसमें 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। हम सेना के अधिकारियों के संपर्क में हैं। राइफल चोरी होने को लेकर 2-3 दिन पहले FIR दर्ज़ की गई थी जिसकी जांच की जा रही है: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना पर सुरिंदरपाल सिंह… pic.twitter.com/TNqu6gQjnx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2023

ANI_HindiNews
@AHindinews
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना में सर्च टीम ने मैगजीन के साथ INSAS रायफल बरामद की है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें अब और जानकारी हासिल करने के लिए हथियार का फोरेंसिक विश्लेषण करेंगी। पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है: भारतीय…
पंजाब के बठिंडा के आर्मी कैंप में फ़ायरिंग, चार की मौत pic.twitter.com/VBeF5A5vGs
— BBC News Hindi (@BBCHindi) April 12, 2023
ANI_HindiNews
@AHindinews
पंजाब: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज सुबह करीब 4:35 बजे फायरिंग की घटना हुई। घटना में चार लोगों की मृत्यु हुई।
#WATCH पंजाब:बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज तड़के करीब 04:35 बजे फायरिंग की घटना में चार लोग हताहत हुए।
(वीडियो बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के बाहर की है) pic.twitter.com/50rlAt3G33
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2023