दुनिया

पश्चिमी देश अबतक यूक्रेन की 160 अरब डालर की सैन्य सहायता कर चुके हैं

रूस के विदेशमंत्री बताते हैं कि पश्चिमी देश अबतक यूक्रेन की 160 अरब डालर की सैन्य सहायता कर चुके हैं।

सरगेई लावरोफ़ ने बताया है कि युद्ध के बहाने पश्चिम, यूक्रेन की अरबों डालर की सहायता कर चुका है। इस बारे में उन्होंने पश्चिम की ओर से यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता के ताज़ा आंकड़े पेश किये हैं।

रूसी विदेशमंत्री ने शनिवार को बताया है कि यूक्रेन संकट आरंभ होने के बाद से अबतक पश्चिम, यूक्रेन की कम से कम 160 अरब डालर की सैन्य सहायता कर चुका है। यूक्रेन युद्ध अब 18वें महीने में दाख़िल हो चुका है। इस युद्ध ने सैनिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और कूटनीति के क्षेत्र में बहुत ही व्यापक स्तर पर नकारात्मक प्रभाव डाले हैं।

पश्चिम की ओर से यूक्रेन की सैन्य सहायता के ही कारण यह युद्ध अब भी जारी है जिसका सबसे अधिक नुक़सान आम लोगों को हो रहा है। पश्चिमी देश यूक्रेन युद्ध में सैन्य सहायता उपलब्ध करवाकर एक प्रकार से युद्ध की आग में घी डालने का काम कर रहे हैं।

बहुत से टीकाकार तो यह कह रहे हैं यूक्रेन युद्ध वास्तव में पश्चिम और रूस के बीच होने वाला एक युद्ध है जिसमें यूक्रेन को पश्चिम विशेषकर अमरीका ने बलि का बकरा बनाया है।