दुनिया

पश्चिम यूक्रेन की जंग को ख़त्म करने में गंभीर नहीं है : रूस

रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि पश्चिमी देश यूक्रेन की जंग की समाप्ति के संबंध में गंभीर नहीं हैं।

रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा कि यूक्रेन युद्ध के संबंध से राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन के विरुद्ध पश्चिमी अधिकारियों के बयान, निंदनीय और सम्मान के विपरीत हैं।

सर्गेई लावरोफ़ ने कहा कि कोई भी परमाणु युद्ध नहीं चाहता लेकिन जब इसकी बात की जाती है तो इसका मतलब स्ट्राटैजिक सिद्धांतों की कमी है।

इसी मध्य रूस के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाख़ारोवा ने कीफ़ की ओर से तथाकथित अंतर्राष्ट्रीय शांति कांफ़्रेंस के आयोजन को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के देश इस कांफ़्रेंस के भड़काऊ लक्ष्यों के दृष्टिगत इसका बायकाट करें। उन्होंने कहा कि शांति की स्थापना की पहली शर्त, ख़ून ख़राबे का बंद होना है।

ज्ञात रहे क रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में कीफ़ के जवाबी हमलतं का कोई भी परिणाम नहीं निकल सका है।