दुनिया

पुतीन का आदेश – देश के अधिकारी रूस निर्मित कारों का ही प्रयोग करें!

पुतीन अपने देश में विदेशी कारों के प्रयोग से लोगों को दूर रखने की बात कह रहे हैं।

रूस के राष्ट्रपति ने आदेश दिया है कि देश के अधिकार अबसे केवल रूस की बनी कारों का ही प्रयोग करें।

विलादिमीर पुतीन ने गुरूवार को मेन्युफेक्चरिंग इंडस्ट्रीज़ के प्रमुख के साथ बैठक में कहा कि वे मंत्री अधिकारी या विभिन्न संगठनों के प्रमुख जो विदेशी कारें ख़रीदना चाहते हैं उनको अब इस विचार को मन से निकाल देना चाहिए। हमको अब रूस की बनी हुई गाड़ियों को ही प्रयोग करना होगा। पुतीन का कहना था कि हमारे सारे ही अधिकारी प्रशंसनीय हैं किंतु हमको कारों और घरेलू ब्रांड को विकसित करने के प्रयास करने चाहिए।

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बहाने वोक्सवैगन, मरस्डीज़ बेंज़ और निसान जैसी विदेशी कार बनाने वाली कंपनियों ने रूस में अपनी गतिविधियां समाप्त कर दी हैं।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के साथ युद्ध के कारण पश्चिम की ओर से मास्को पर लगाए जाने वाले व्यापक प्रतिबंधों का मुक़ाबला करने के उद्देश्य से रूस ने भारत, चीन और कुछ अन्य देशों के साथ निकट के व्यापारिक संबन्ध स्थापित किये हैं।

पुतीन ने कई प्रकार की नीतियों को अपनाते हुए युक्रेन के साथ युद्ध के बावजूद अपने व्यापारिक घटकों के साथ मास्को पर पड़ने वाले आर्थिक दबाव को किसी सीमा तक सीमित किया है।