दुनिया

पुतीन से मिलने जा रहे हैं किम जोंग ऊन

अमरीकी अधिकारियों के अनुसार निकट भविष्य में विलादिमीर पुतीन और किम जोंगऊन की मुलाक़ात संभव है।

वाइट हाउस के एक अधिकारी ने रूसी राष्ट्रपति और उत्तरी कोरिया के नेता के बीच मुलाक़ात की बात कही है। इस अमरीकी अधिकारी के अनुसार किम जोंग उन बहुत ही जल्दी विलादिमीर पुतीन से भेंट करने जा रहे हैं।

इससे पहले समाचारपत्र न्यूयार्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि रूस के साथ सैन्य सहयोग में विस्तार के उद्देश्य से उत्तरी कोरिया के नेता इस महीने रूस की यात्रा पर जाएंगे।

दूसरी ओर अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता का दावा है कि उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंगऊन, रूस के साथ संबन्ध मज़बूत करने और हथियारों की आपूर्ति के उद्देश्य से मास्को की यात्रा करने वाले हैं। इसी के साथ इस अमरीकी अधिकारी ने उत्तरी कोरिया से मांग की है कि वह रूस के साथ वार्ता न करे।

पिछले वर्ष अमरीका ने उत्तरी कोरिया पर यह आरोप लगाया था कि उसने रूस को तोप के गोलों की आपूर्ति की है जिसका खण्डन मास्को और पियुंगयांग दोनों की ओर से किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि कुछ मुद्दों को लेकर संयुक्त राज्य अमरीका और उत्तरी कोरिया के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। उत्तरी कोरिया का कहना है कि कोरिया प्रायद्वीप को अशांति करने में अमरीका महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।