उत्तर प्रदेश राज्य

#प्रतापगढ़ में मक़ान-मालिक के साथ #लूडो में खुद को हारी महिला, पति ने की पुलिस में शिक़ायत, पत्नी लौटने को नहीं तैयार : अश्वनी कुमार की रिपोर्ट!

Ashwani Kumar
=============
**प्रतापगढ़ में मकान-मालिक के साथ लूडो में खुद को हारी महिला**
**पति द्वारा पुलिस में शिकायत, पत्नी लौटने को नहीं तैयार**

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इसमें पति का दावा है कि उसकी पत्नी को लूडो और ताश की इतनी ज्यादा लत हो गई कि वो खुद को भी इस गेम में हार गई।

महिला का पति बाहर रहता था। महिला किराए के मकान में रहती थी। वहीं पर वो अपने मकान मालिक के साथ लूडो और ताश खेलती थी।जब महिला अपने सारे पैसे और जेवर हार गई तो उसने खुद को भी दांव पर लगा दिया। फिर खुद को भी हार गई।

पति के मुताबिक उसकी पत्नी ने खुद इस बात की जानकारी उसे दी। साथ ही ये भी कहा, तुम यहां आओगे तो ये लोग तुमको मार देंगे। अब पीड़ित पति पुलिस से पत्नी को वापस लाने की गुहार लगा रहा है। वहीं पत्नी इन सारी बातों को गलत बता रही है।

पत्नी का कहना है, मेरा पति मुझको मारता-पीटता है। मैं दूसरों के घरों में काम करके अपने बच्चों को पाल रही हूं। मेरा पति मुझे पैसे तक नहीं भेजता है।