उत्तर प्रदेश राज्य

प्रेमिका ने प्रेमी से तक़रार होने के बाद उसका गुप्तांग काट दिया!

बुलंदशहर। बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी से तकरार होने के बाद उसका गुप्तांग धारदार हथियार से काट दिया। गंभीर हालत में प्रेमी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रेमी के जीजा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि महिला का अपने ससुराल पक्ष के ही एक युवक से कुछ समय पूर्व प्रेम-प्रसंग हो गया था। जिसके बाद वह दोनों घर से भाग गए थे। लेकिन, करीब दो माह पहले दोनों अलग हो गए। जिसके बाद से वह अपने पति के साथ रह रही थी।
बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात आरोपी प्रेमी उसके घर पहुंचा और संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जिस पर प्रेमिका ने धारदार हथियार से उसका गुप्तांग काट दिया। युवक को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।