देश

बिहार दिवस : न्यूयॉर्क में मना राज्य की समृद्ध संस्कृति का जश्न

न्यूयॉर्क, 22 मार्च (भाषा) बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राज्य के निवासियों के योगदान व उपलब्धि का जश्न यहां स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास में मनाया गया।.

बिहार फाउंडेशन ऑफ यूएसए (पूर्वी तट) ने ‘बिहार दिवस’ कार्यक्रम की मंगलवार को मेजबानी की और इस दौरान यहां जुटे भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों ने अपने घरों की याद को ताजा किया।

Tejashwi Yadav
@yadavtejashwi
बिहार दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

बिहार की मेधा,बिहारियों की श्रमशक्ति,सांस्कृतिक धरोहर,गंगा जमुनी तहज़ीब,गौरवशाली इतिहास सहेजे विरासत,छठ की छटा, गंगा माँ की ममता, बिहारी व्यंजन,आप कहीं भी रहें #बिहार आपका ध्यान अपनी ओर खींच ही लेता है।

Mallikarjun Kharge
@kharge
लोकतंत्र की जन्मस्थली – बिहार, बुद्ध की भूमि है, बिहार ज्ञान की भूमि है।

बिहार से ही गाँधी जी ने अंग्रेज़ी हुकूमत के ख़िलाफ़ भारतीयों की आवाज़ बुलंद की थी।

सभी प्रदेशवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई।

आशा है आप देश की उन्नति में हमेशा की तरह अपना योगदान प्रदान करते रहेंगे।


Tejashwi Yadav
@yadavtejashwi
बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

गौरवशाली अतीत,समृद्ध विरासत,विभिन्न धर्मों की उद्गमस्थली,महापुरुषों की जन्मस्थली,लोकतंत्र की जननी,वीरों की कर्मभूमि,ज्ञान,सद्भावना और समरसता की पावन धरा #बिहार का हम अपने निश्चय व जन भागीदारी से सुनहरा भविष्य तैयार कर रहे है।

जय हिंद,जय बिहार!

Narendra Modi
@narendramodi
India government official
बिहार दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है।