देश

बिहार में एक ही दिन में सवा लाख युवाओं को टीचर की नौकरी दी गई, उनमें लगभग आधी यानी 60,000 महिलाएँ हैं!

Nitish Kumar
@NitishKumar

पटना के गांधी मैदान में आयोजित नवनियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुआ। इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन पूरे बिहार के जिला मुख्यालयों में किया गया, जहां नवनियुक्त शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस ऐतिहासिक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कुल 01 लाख 20 हजार 336 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है।
हमलोगों ने सात निश्चय-2 में भी 20 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने (10 लाख नौकरी एवं 10 लाख लोगों को रोजगार) देने का लक्ष्य रखा था। इसपर तेजी से काम हो रहा है तथा शीघ्र ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा।
सभी नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं। मेरा विश्वास है कि आप सभी पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। (1/3)

Tejashwi Yadav
@yadavtejashwi

हमारी सरकार ने दो माह में 𝟏,𝟐𝟎,𝟑𝟑𝟔 शिक्षकों को नौकरी दी, आगामी दो माह में फिर 𝟏 लाख 𝟐𝟎 हजार की बहाली होगी।

बिहार सरकार ने इतिहास रचते हुए एक साथ 𝟏,𝟐𝟎,𝟑𝟑𝟔 शिक्षकों की नियुक्ति करते हुए #बिहार के करोड़ों बच्चों को पूरी लगन और समर्पण के साथ पढ़ाने का दायित्व सौंपा है। 

Dilip Mandal
@Profdilipmandal

बिहार में एक ही दिन में जिन सवा लाख युवाओं को टीचर की नौकरी दी गई, उनमें लगभग आधी यानी 60,000 महिलाएँ हैं।

इसको कहते हैं गर्दा उड़ा देना।
अब बाक़ी राज्य करके दिखाएं।

मैं तो ज़्यादातर राज्यों की राजधानी में गया हूँ। पटना शहर मुझे पसंद नहीं है। अच्छे होटल नहीं हैं। स्वीमिंग पूल ठीक नहीं हैं। पटना एयरपोर्ट बस अड्डों से घटिया है।
@JM_Scindia
ध्यान दें।

लेकिन पटना में जितनी महिला पुलिस है, उसका मुक़ाबला सिर्फ़ चेन्नई, शिमला और चंडीगढ़ ही कर सकते है। पर वे पटना से पीछे हैं।

25% महिलाओं के साथ बिहार पुलिस महिलाओं की हिस्सेदारी में नंबर वन है। राष्ट्रीय औसत सिर्फ 12% है। यानी बिहार में हर चौथी पुलिसकर्मी महिला है।

बिहार महिला सशक्तिकरण में तेज है। पीरियड के दौरान छुट्टी देश में सबसे पहले लालू यादव ने मुख्यमंत्री रहने के दौरान दी। गाल बजाने से नहीं होता है। करना पड़ता है। करने से न होगा।

है कि नहीं
@myogiadityanath
जी। कुछ कीजिए न! आपका सबसे बड़ा राज्य है। यूपी पुलिस में महिलाएं 10% हैं। आप चाहेंगे तो ठीक हो सकता है। मुख्यमंत्री में बहुत पावर होता है। कुछ प्रगति इस मामले में हुई है। और तेज़ी चाहिए।