उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और स्थानीय पुलिस (Police) के संयुक्त अभियान के तहत एक मुठभेड़ (Encounter) में 1.25 लाख रूपS के इनामी राशि वाले कुख्यात डकैत साहब सिंह को मार गिराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सोमवार को बताया कि बीती रात गुलावठी पुलिस (Gulawathi police) और गौतमबुद्ध नगर एसटीएस (Gautam Budh Nagar STS) के संयुक्त अभियान में एक अपराधी से मुठभेड़ (Encounter) हुई जिसमें वह मारा गया। मारे गये बदमाश की शिनाख्त साहब सिंह बाबरिया (Sahab Singh Babaria) के नाम से हुई है।
साहब सिंह पर लूट, हत्या और डकैती के आधा दर्जन दर्ज थे मुकदमें
पुलिस के मुताबिक साहब सिंह पर लूट, हत्या, डकैती के आधा दर्जन मुकदमें दर्ज थे। साहब सिंह क्राइम की दुनिया का जाना माना नाम था। डकैत साहब सिंह और उसके गैंग पर गोंडा में 2 बच्चों समेत 5 लोगों की हत्या का भी आरोप था। बताया जा रहा है साहब सिंह डकैती का विरोध करने पर बेरहमी से हत्या कर डालता था। बीती देर रात यूपी एसटीएफ और गुलावठी पुलिस को गुलावठी क्षेत्र में लुटेरों द्वारा किसी वारदात को अंजाम दिए जाने की सूचना मिली थी, जिसपर अमल करते हुए पुलिस चेकिंग अभियान में जुट गई।
दुर्दांत अपराधी साहब सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर
इसी दौरान पुलिस को दो संदिगध दिखाई दिए, जिनको रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन रुकने के बजाय बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से साहब सिंह घायल हो गया। घायल डकैत साहब सिंह को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसको हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर मेडिकल सेंटर में उपचार के दौरान साहब सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्दांत अपराधी साहब सिंह के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपराधी साहब सिंह पर रखा गया था 1.25 लाख रुपए का इनाम
पुलिस ने बताया कि मारा गया बदमाश डकैत गिरोह का सरगना था। डकैती के दौरान इसने दो नवजात समेत पांच लोगों की निर्मम हत्या की थी। गोंडा पुलिस ने इस पर एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। इसके अलावा बुलंदशहर के एक मुकदमे में भी यह वांछित था और इस पर 25 हजार रूपए का ईनाम घोषित है। मारे गए डकैत पर विभिन्न जनपदों में डकैती और हत्या के एक दर्जन से ऊपर मुकदमें दर्ज हैं।
UPSTF
@uppstf
#UPSTF
के द्वारा दिनांक 20-2-23 को थाना गुलावटी क्षेत्र, बुलंदशहर में हुई मुठभेड़ के दौरान कुख्यात डकैत व जनपद गोंडा से 1लाख के ईनामी बदमाश साहब सिंह @ सुनील सिंह पुत्र चित्तर सिंह @ चनदी की मृत्यु हो गई
Lokesh Rai 🇮🇳
@lokeshRlive
#UPSTF और
@bulandshahrpol
के जॉइंट आपरेशन में 1 लाख के इनामी डकैत साहब सिंह मुठभेड़ में ढ़ेर, 2001 में #Gonda में डकैती में 14 लोगो को किया था घायल, 5 की हत्या की थी #Aligarh में भी 2 की हत्या की थी, बुलन्दशहर में भी 2 घटनाओं में वांटेड था।
बुलंदशहर
➡1 लाख का इनामी डकैत साहब सिंह हुआ ढेर
➡यूपी STF ने 1 लाख के इनामी को किया ढेर
➡बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़
➡साहब सिंह पर गोंडा से था 1 लाख का इनाम
➡2001 में गोंडा में घर में घुसकर डाली थी डकैती
बुलंदशहर: नोएडा एसटीएफ और गुलावठी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सवा लाख का इनामी ढेर।
गोंडा से 1 लाख व बुलंदशहर से 25 हज़ार का इनामी था डकैत साहब सिंह।
2001 में गोंडा में डकैती के दौरान साहब सिंह ने 2 नवजात समेत 5 लोगों की थी हत्या।
जॉइंट ऑपरेशन में ढेर हुआ साहब सिंह। pic.twitter.com/CmhS6uTOCx— अरुण चन्द्रा 🇮🇳 (@vipchandra13) February 20, 2023