देश

बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के उठाए मुद्दों के समाधान के लिए स्मृति ईरानी हस्तक्षेप करें : NCP

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने रविवार को कहा कि दिल्ली में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शीर्ष पहलवानों द्वारा जताई गई चिंताओं के समाधान के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी को हस्तक्षेप करना चाहिए।.

राकांपा प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने कहा, “(खेल एवं युवा मामलों के मंत्री) अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए और केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली दिल्ली पुलिस से फौरन कार्रवाई करने को कहना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं कर सकते हैं, तो आम नागरिक क्या उम्मीद कर सकते हैं?”.

मुझे हज़ारों लोगों ने पत्र भेजकर अपने घरों में रहने की पेशकश की : राहुल

विजयपुरा, 23 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नयी दिल्ली में अपना आधिकारिक बंगला खाली करने के एक दिन बाद रविवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी ने बंगला वापस लेकर अच्छा काम किया है, क्योंकि उन्हें हजारों लोगों ने पत्र लिखकर अपने घरों में आकर रहने की पेशकश की है।.

राहुल ने मोदी उपनाम से जुड़े आपराधिक मानहानि के एक मामले में सूरत (गुजरात) की एक अदालत द्वारा दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने और लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित किए जाने के बाद शनिवार को नयी दिल्ली में अपना आधिकारिक बंगला खाली कर दिया था। वह अपनी मां सोनिया गांधी के बंगले में रहने चले गए थे।.